Gold Price : सोने की तेजी के दिन अब लदने वाले हैं। सोने के दामों में वो ऐतिहासिक गिरावट आने वाली है, जो सोची नहीं होगी। सोने के दामों में गिरावट कोई थोड़े समय के लिए नहीं, बल्की लंबी अवधी के लिए आने वाली है। इसको लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है।
सोने को लेकर आई एक बड़ी रिपोर्ट में खुलासा हो गया है कि सोना 25 प्रतिशत सस्ता हो जाएगा। जो आज कीमतें है, सोना उससे 25 फीसदी गिर जाएगा। सोने के दाम गिरने से आम ग्राहकों को राहत मिलेगी। परंतु, निवेशकों के लिए गिरावट सोचने पर मजबूर कर देने वाली होगी।
सोने के दामों में अब गिरावट होगी शुरू
सोने की कीमतों (Gold Rate) में हाल के दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी हुई है। सोना राष्ट्रीय स्तर पर फ्यूजर गोल्ड हो या सर्राफा बाजार, दोनों जगह हाई लेवल पर पहुंच चुका है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के दाम पहुंचे हैं। सोना एक लाख के पार जा पहुंचा है। अब एक रिपोर्ट में खुलासा हो गया है कि यह तेजी रुक जाएगी।
कितने रुपये पर आ जाएंगे सोने के दाम
सोने की कीमतें (Gold Rate) घटकर 77 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ जाएगी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार सिटीबैंक का यह अनुमान है। हाल के कुछ ही महीनों में तो सोने के दाम 3,000 डॉलर प्रति औंस तक आ जाएंगे। गिरावट इसके बाद भी जारी रहने वाली है।
पहले जानिए आने वाले तीन महीनों में कितनी होगी कीमत
सिटी रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार सोना अपनी चरम सीमा पर चल रहा है। 2025 की तीसरी तिमाही यानी आने वाले तीन महीने, जोकि जुलाई से सितंबर बनते हैं, में सोने में गिरावट आने की उम्मीद है।
इस दौरान सोना करीब 3,100 से 3,500 डॉलर प्रति औंस (Gold Rate) के बीच रह सकता है। इसका मतलब है कि सोने के दाम 1 लाख रुपये प्रति दस ग्राम से कम होकर 95490 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ सकते हैं। साल के अन्य महीनों में व 2026 तक इसमें और नरमी दिख सकती है।
एक साल कितने बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम की पिछले एक साल की बात करें तो 45% तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 2025 में अब तक सोना (Gold Rate) करीबन 35 से 36% बढ़ चुका है। इंटरनेशल मार्केट में 22 अप्रैल को सोना अपने हाई पर था।
सोना यहां 3,500 डॉलर प्रति औंस पर था। देश में 18 जुन को सर्राफा बाजार और एमसीएक्स पर सोने ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। सोने के दाम 1 लाख के ऊपर पहुंच गए, जोकि अगले ही दिन गिर गए।
रिपोर्ट में खुलासा 25 प्रतिशत कम होगी कीमत
सोने के दामों को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि सोना आज के दामों से 25 फीसदी कम हो सकता है। 2026 की दूसरी छमाही में सोने के दाम (Gold Rate) गिरकर करीब 2,500 रुपये 2,700 डॉलर प्रति औंस तक आ सकते हैं।
यानी कि भारतीय मुद्रा अनुसार जुलाई 2026 तक सोने के दाम 77000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ जाएंगे। यानी आज से करीबन 25 प्रतिशत कम। रिपोर्ट में एनालिस्ट मैक्स लेटन और उनकी टीम के अनुसार इसकी वजह निवेशकों की कम होती दिलचस्पी रहेगी।
दुनिया भर में आर्थिक हालातों में सुधार और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में भी कटौती होने की संभावना है, इससे सोने के दाम गिरेंगे।
सोने की खरीद हो रही कम
सोने के दाम (Gold Rate)3,400 डॉलर प्रति औंस चल रहे हैं। अब सोना अपने हाई पर चल रहा है। पिछले एक महीने का यह हाई प्वाइंट है। इतनी ऊंची कीमत (Gold Rate) पर ज्यादा लोग सोना खरीद नहीं रहे हैं।
इसराइल और ईरान के बीच बातचीत की संभावनाएं बन रही हैं। इससे मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में तनाव कम होने की संभावना है। इससे सोने की मांग कम होगी और सोना भी गिरेगा। ( 18 june gold price )
ये कारण भी करेंगे कीमतें प्रभावित
विशेषज्ञों के अनुसार 2025 के आखिर और 2026 के मिड तक सोने में निवेश की मांग धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। मेरिका में मिड-टर्म चुनाव करीब आएंगे, तो ट्रंप की लोकप्रियता और देश की आर्थिक वृद्धि दोबारा बढ़ सकती है। इससे निवेशक सोने से पैसा निकालकर बाकी जगह लगाएंगे। इससे सोने के दाम गिर सकते हैं।