Gold Price: सोने के दाम इन दिनों अपने पीक पर चल रहे हैं। सोमवार को अपने रिकॉर्ड हाई का रिकॉर्ड बनाने के बाद सोना गिर गया है। अब सोने को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में भविष्य में सोने की कीमतों को लेकर विस्तृत आंकड़े पेश किए गए हैं।
सोने की कम ज्यादा होती कीमतों ने लोगों को असमंझस में डाल रखा है। सोने के दाम कभी बढ़ रहे हैं तो कभी कम हो रहे हैं।
सोमवार को सोने ने अपना ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया तो मंगलवार को सोने के दाम दो प्रतिशत से भी ज्यादा कम हो गए। सोने की यह चाल भविष्य के लिए लोगों को परेशान कर रही है। अब इसपर एक बड़ी रिपोर्ट आग गई है।
फिलहाल क्या चल रहे हैं सोने के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सपॉट गोल्ड तेजी से बढ़ रहा है। इजराइल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई के कारण लगातार सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ रहे हैं। यूएस में गोल्ड फ्यूचर्स में गिरावट दर्ज की गई है तो एमसीएक्स पर भी सोना थोड़ा फिसला है। परंतु 18 जून को सोने के दाम (Gold Rate) अपने ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए थे।
सपोट गोल्ड में 0.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सपोट गोल्ड 3,392.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में 0.2% की गिरावट दर्ज की गई है। यहां सोने का दाम 3410 प्रति औंस पर था। भारतीय बाजार में एमसीएक्स पर सोने के फ्यूचर दाम 0.4% गिरे हैं। यह 99143 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा था।
आ गई सोने को लेकर बड़ी रिपोर्ट
सोने के दामों के फ्यूचर को लेकर एक बड़े रिपोर्ट आई है। सिटी रिसर्च के अनुसार सोने के दाम आगे अब ज्यादा नहीं बढ़ेंगे। सिटी रिसर्च में बता दिया है कि भविष्य में सोने के दाम कितने रहने वाले हैं। सिटी रिसर्च का मानना है कि सोने की कीमत नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद धीमी पड़ जाएगी। धीरे-धीरे सोना बहुत सस्ता हो जाएगा।
क्योंकि सोने की डिमांड कम हो जाएगी। ग्लोबल इकोनामिक ग्रोथ की संभावनाएं अच्छी दिख रही हैं। अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व पर इंटरेस्ट रेट कम करना भी अपना असर दिखाएगा जिससे सोने की चमक (Gold Rate) की फीकी पड़ जाएगी।
2026 तक इतने हो जाएंगे सोने के दाम
सिटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले तीन महीना में सोने के दाम गिरकर $3000 प्रति औंस के नीचे आ जाएंगे। यानी भारतीय बाजार में सोने की कीमत (Gold Rate) 95000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास हो जाएगी।
वहीं 2026 की दूसरी तिमाही में सोना 2500 डॉलर प्रति औंस आ जाएगा। यानी भारतीय बाजार के अनुमान अनुसार सोने के दाम 77 हजार रुपये के आसपास होंगे। ( 18 june gold price )
इसलिए गिरेंगे दाम
सोने में निवेश करने वालों के लिए यह खबर अच्छी नहीं है। परंतु आम ग्राहक के लिए यह खबर बहुत ही अच्छी है। सोने के दाम में (Gold Rate) गिरावट का कारण पिछले एक-दो साल में बेहिसाब बढ़ोतरी माना जा रहा है। 2025 में सोने के दाम 35% तक बढ़ चुके हैं। दूसरे एसेट क्लास की तुलना में इतना ज्यादा रिटर्न पहले सोने ने नहीं दिया।