Gold Price Today : इन दिनों सोने की कीमतों ने बाजार में काफी हलचल मचा रखी है। देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज एक बार फिर सोने की कीमतों को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। आज एक बार फिर सोने की कीमतों में अचानक से बदलाव देखने को मिला है।
देश में काफी समय से सोने की कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोने के रेट पिछले कुछ दिनों से लगातार लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे में जब सोने की कीमतों (Gold rate) में बढ़ोतरी होती है तो निवेशकों को फायदा होता है।
वहीं, सोने की रेट कम होने पर आम लोगों को काफी राहत मिलती है। ऐसे में सोने के रेट को लेकर जो नया अपडेट सामने आया है वह किसके हित में है यह पढ़ने के लिए पढ़ें हमारी पूरी खबर।
सोना है संस्कृति का हिस्सा
हमारे देश में सोने की कीमतों पर सबकी निगाहें बनी रहती हैं। सोना हमारी संस्कृति का भी हिस्सा हैं। हमारे देश में हर शुभ अवसर पर सोना खरीदा जाता है, इसलिए ज्यादातर समय सोने की मांग (Gold rate) बनी रहती है। वहीं, वर्तमान में देश में शादियों का समय चल रहा है।
ऐसे में सोने की मांग बढ़ गई है। हालांकि सोने की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों को चिंतित कर रखा है। दिन प्रतिदिन बढ़ती कीमतों के चलते यह आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। वहीं, ऐसे में सोने की कीमतों को लेकर जो नया अपडेट आया है, उससे आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।
जमकर हो रही सोने की खरीद
वर्तमान में शादियों का सीजन होने के चलते लोग जमकर सोने (Gold rate) की खरीद कर रहे हैं। ऐसे में आम लोगों के लिए आज के जो रेट हैं यह खुशखबरी लेकर आए है। हाल की में सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने 1 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
इसके बाद से आम लोगों को कीमतें और अधिक बढ़ने का डर सताने लगा था। हालांकि आज जो सोने के बाजार में भाव हैं, उससे थोड़ी राहत मिल सकती है। सोने का रेट 1 लाख रुपये के पार होने के बाद आज यानी 17 जून को एक बार फिर से सोने की कीमातें में गिरावट देखने को मिल रही है।
सोने के रेट में गिरावट की गई दर्ज
इस साल में कई बार सोने की कीमतों ने नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। वहीं, पिछले दो महीनों में यह दूसरी बार हुआ है कि सोने के रेट ने अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार यानी आज 17 जून को एक बार फिर से सोने के रेट (Gold rate) में गिरावट दर्ज की गई है।
वर्तमान में देश में 24 कैरेट सोने के भाव 1,01,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसी के साथ 22 कैरेट सोने के भाव 93,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, एक ओर जहां सोने की कीमतों में गिरावट हुई है तो चांदी के रेट में उछाल देखने को मिल रहा है। आज चांदी के भाव 1,01,500 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।
जानें अपने शहर में सोने के भाव
राजधानी दिल्ली में सोने के रेट (Gold rate) की बात करें तो यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 93,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, यहां 24 कैरेट सोने के रेट 98,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 93,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके साथ ही कोलकाता, बंगलूरू, चेन्नई व हैदराबाद में भी सोने के यही रेट हैं।
इसी के साथ अगर सोने (Gold rate) के अलावा चांदी की कीमतों की बात करें तो कोलकाता, दिल्ली व मुंबई में चांदी के रेट एक समान हैं और यह मौजूदा समय में1,09,800 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, हैदराबाद व चेन्नई में चांदी के रेट 1,19,800 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। ( 18 june gold price )