Gold Price: सोने के दामों में तेजी के का दौर अब लंबा नहीं टिकने वाला। जो आम खरीदार सोने के दाम बढ़ने से परेशान है, उनकी परेशानी का हल जल्द होने वाला है। सोने के दाम धड़ाम से गिरने वाले हैं। इसको लेकर एक बड़ी रिपोर्ट आई है। सोना 77 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक गिरने वाला है।
सोने के दाम मौजूदा कीमतों से 25 प्रतिशत कम हो जाएंगे। इतना कम होने के बाद सोना 77 हजार पर आ जाएगा। इसको लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट में खुलासा हो गया है। सोने की तेजी के बाद अब गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
तेजी पर लगेगी लगाम, रुक जाएगी कीमत
सोने की कीमतों (Gold Rate) में जबरदस्त उछाल आया है और सोना एक लाख के पार जा पहुंचा है। अब एक रिपोर्ट में खुलासा हो गया है कि यह तेजी रुक जाएगी।
कीमतें घटकर 77 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ जाएगी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार सिटीबैंक ने अनुमान लगाया है कि कुछ ही महीनों में सोने की कीमत 3,000 डॉलर प्रति औंस से भी कम हो सकती है।
जुलाई सितंबर तक इतने कम होंगे दाम
सिटी रिसर्च के अनुसार सोने के दाम अपनी चरम सीमा पर चल रहे हैं। 2025 की तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में इसमें गिरावट आने की उम्मीद है। इस दौरान सोना करीब 3,100 से 3,500 डॉलर प्रति औंस (Gold Rate) के बीच रह सकती है। यानी दाम जल्द एक लाख से गिरकर 95490 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ सकते हैं। साल के अन्य महीनों में व 2026 तक इसमें और नरमी दिख सकती है।
इस दिन तक सोना आ जाएगा 77000 पर
विशेषज्ञों के अनुसार 2026 की दूसरी छमाही में सोने की दाम (Gold Rate) गिरकर करीब 2,500 रुपये 2,700 डॉलर प्रति औंस तक आ सकते हैं। यानी कि भारतीय मुद्रा के हिसाब से जुलाई 2026 तक सोने के दाम 77000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ जाएंगे।
रिपोर्ट में एनालिस्ट मैक्स लेटन और उनकी टीम के अनुसार इसकी वजह निवेशकों की कम होती दिलचस्पी रहेगी। दुनिया भर में आर्थिक हालातों में सुधार और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में भी कटौती संभव है।
एक साल में इतने बढ़ चुके दाम
सोने के दामों में एक साल में 45% तक की बढ़ोतरी हुई है। 2025 में अब तक सोना (Gold Rate) करीब 35% बढ़ चुका है। 22 अप्रैल को सोने में अब तक की सबसे ज्यादा कीमत 3,500 डॉलर प्रति औंस रही है।
यह कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर 16 जुन को सर्राफा बाजार और एमसीएक्स पर अपने हाई पर था। सोने के दाम 1 लाख के ऊपर चले गए।
लोग नहीं खरीद रहे सोना
इंटरनेशनल लेवल पर सोने के दाम (Gold Rate)3,400 डॉलर प्रति औंस चल रहे हैं। पिछले एक महीने में सबसे ऊंचे स्तर पर सोना चल रहा है। इतनी ऊंची कीमत पर ज्यादा लोग इसे खरीद नहीं रहे हैं। इसराइल और ईरान के बीच बातचीत की संभावनाएं बन रही हैं। इससे मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में तनाव कम होने की संभावना है। ( 18 june gold price )
इन वजहों से भी गिरेगा सोना
विशेषज्ञों के अनुसार 2025 के आखिर और 2026 के मिड तक सोने में निवेश की मांग धीरे-धीरे कम हो सकती है। जैसे-जैसे अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव करीब आएंगे, ट्रंप की लोकप्रियता और देश की आर्थिक वृद्धि दोबारा बढ़ने की उम्मीद है।
इससे निवेशक सोने से हटकर अन्य विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं। इससे सोने के दाम गिर सकते हैं। सिटीबैंक के अनुसार दुनिया भर में अनिश्चित के चलते अचानक समाधान निकलता है तो सोने की कीमतें जल्द गिर सकती हैं।