Gold Price : सोने के दाम अपने हाई पर जाने के बाद अचानक गिर गए हैं। सोने के दामों में गिरावट से आम उपभोक्ता को राहत मिली है। सोने के दाम इस साल 36 प्रतिशत तक बढ़ चुके थे। अब सोने के दाम धड़ाम से गिर गए हैं। सोने के दामों में गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है।
सोने के साथ 22 अप्रैल वाली बनती दिख रही है। जिस प्रकार से 22 अप्रैल को अपने हाई पर जाकर सोना बूरी तरह पीटा था, फिर से सोना पिटता दिखाई दे रहा है। 16 जून को अपने हाई पर जाने के बाद सोने में बहुत बड़ी कटौती दर्ज की गई है।
क्यों गिरे सोने के दाम
सोने के दाम इजराइल और इरान का युद्ध अचानक से शुरू होने से बेहिसाब बढ़ गए थे। अब सोने की कीमतें करेक्शन ले रही हैं। इस युद्ध का असर सोने पर ज्यादा होता नहीं दिख रहा है।
सोने के दाम (Gold Rate) अब आगे गिरने वाले हैं। सोना लगातार सस्ता होगा। दूसरी ओर ट्रेड वॉर भी शांत है और बाजारों ने मजबूती दिखाई है। इस वजह से सोने के दाम गिर रहे हैं।
भविष्यवाणियां हुई सच
सोने के कई जानकारों ने भविष्यवाणियां की थी की सोने के दाम काफी गिरेंगे। सोने के दाम निकट भविष्य में धड़ाम होंगे। ये भविष्यवाणियां मौजूदा ट्रेंड्स से सच होते दिख रही हैं। सोने के दाम (Gold Rate) लगातार गिरते आ रहे हैं। एक बार रिकॉर्ड बनाने के बाद सोना उससे नीचे ही आता जा रहा है।
सोने ने 16 जून को बनाया था रिकॉर्ड
देश में 22 अप्रैल को एमसीएक्स (MCX Gold Prices) पर 99,358 रुपये पर था। इसी दिन सर्राफा बाजार में भी सोने के दाम एक लाख पार पहुंच गए। परंतु, इसके बाद सोने के दाम गिरते आए हैं।
यहां से सोने के दाम 15 मई को एमसीएक्स पर 90890 रुपये पर पहुंच गए। वहीं 16 जून महीने बाद सोना 1,01,078 रुपये प्रति दस ग्राम जा पहुंचा। यह सोने (Sone Ke Rate) की अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। ( 21 june gold price )
धड़ाम से गिर गया सोना
सोने के दाम (Gold Rate) 21 जून तक 2395 रुपये गिर चुके हैं। सोना अपने रिकॉर्ड हाई 101078 रुपये से 2395 रुपये सस्ता हो गया है। सोने के दाम 98683 रुपये के अपने लॉ पर चले गए हैं।
वहीं सुबह 10 बजकर 112 मिनट पर सोना कल के मुकाबले 508 रुपये कम यानी 0.51% कम चल रहा है। 10:12 बजे सोने के दाम 98,821 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहे हैं।