Gold Rate Down : सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। लगातार बढ़ौतरी के बाद सोने की कीमतों को झटका लगा है। सोने की कीमतों को छोटा मोटा नहीं, तगड़ा झटका लगा है। यह झटका तो अभी लगा है, लेकिन अभी और भी तगड़े झटके लगने वाले हैं। सोना औंधे मुंह गिर जाएगा। सोने की कीमत 25 हजार से ज्यादा गिर जाएंगी।
सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी के बाद अब तगड़ी गिरावट का दौर शुरू हो चुका है। सोने के दाम एक बार फिर से गिर गए हैं। सोने की कीमत गिरने से आम ग्राहकों को लाभ हुआ है। वहीं, निवेशकों की सोने को लेकर चिंता बढ़ने वाली है। सोना अपने हाई से काफी नीचे आ चुका है।
शादी वाले घरों की बढ़ाई सोने ने मुश्किल
सोने ने आम लोगों को परेशान कर रखा। उन घरों में लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं, जिन घरों में शादी विवाह है। सोने की बेलगाम कीमत ने खरीदारी मुश्किल कर दी है। इसी वजह से आभूषण खरीद का आंकड़ा इस साल पहली तिमाही में 25 प्रतिशत कम हुआ है। सोने के दाम (Gold Rate Down) एक लाख को क्रॉस कर चुके हैं।
ज्वेलर्स की दुकानें दिखने लगी खाली
सोने के दाम बढ़ने से ज्वैलर्स की दुकानें खाली दिखने लगी हैं। सोने में निवेश करने वालों को काफी फायदा हुआ है। इस साल सोना निवेशकों के लिए सुपरस्टार रिटर्न दे रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम जनवरी से 2,600 डॉलर प्रति औंस से चढ़कर 3,355 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए हैं।
वहीं नेशनल मार्केट में सोने की कीमत (Gold Rate Down) 35 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। यहां सोने के दाम 76 हजार से बढ़कर 1 लाख के पार जा चुके हैं।
सोने में आएगी अब तगड़ी गिरावट
सोना अपने के दाम अपने हाई पर चल रहे हैं। सोने के दामों (Gold Rate Down) में अब बड़ी गिरावट आने वाली है। इसको लेकर सिटी रिसर्च की एक रिपोर्ट आई है।
सोने की रफ्तार धीमी होने वाली है। निवेश में सोने की मांग गिरने वाली है। आने वाले 1-2 महीने में सोने की कीमत 10% व एक साल में करीब 30 प्रतिशत कम हो जाएगी।
सोने की कीमत बढ़ने के नहीं रहे कारण
सिटी रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार जियोपॉलिटिकल टेंशन, सेंट्रल बैंक की खरीदारी, ईटीएफ की मांग और डॉलर वीकनेस बाजार से डिस्काउंट हो चुकी है। अब सोने के दाम (Gold Rate Down) बढ़ाने को कोई नया कारण नहीं दिख रहा है।
इतने हो जाएंगे जून 2026 तक सोने के दाम
सोने के दामों (Gold Rate) में गिरावट आने वाली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्लोबल इकॉनमी की ग्रोथ के लिए संभावनाएं अच्छी बन रही हैं। इस वजह से सोने के दाम नहीं बढ़ेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 की दूसरी छमाही यानी जून 2026 तक सोने के दाम 2500-2700 डॉलर पर आ सकते हैं।
भारतीय विशेषज्ञ ने भी यही माना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मार्केट एक्सपर्ट मनोज गुप्ता भी यही मानते हैं कि आने वाले दिनों में सोने में बड़ा सुधार दिखने वाला है। छोटी अवधि के लिए सोने के दाम (21 june Gold Rate) कम होंगे। इसराइल और ईरान के युद्ध के बीच सोने की मांग बढ़ सकती है, लेकिन ज्यादा समय तक यह प्रभावित नहीं करेंगे।
युद्ध के बीच भी सोना हुआ शांत
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान और इजरायल के युद्ध के बीच में सोने का माहौल अभी शांत है। सोना बढ़ नहीं रहा बल्कि गिर रहा है। सोने के दाम (Gold Rate) युद्ध के अचानक शुरू होने से बढ़े थे लेकिन उसके बाद गिर रहे हैं। अगले दो महीने तक सोना और ज्यादा गिर सकता है। युद्ध टल जाता है और ग्लोबल टेंशन खत्म हो जाती है तो सोने के दाम 30% तक गिर जाएंगे।
देश में भी सस्ता हो जाएगा सोना
वैश्विक स्तर पर सोना सस्ता (Gold Rate) होने पर देश में भी कीमत 12 से 15% गिर जाएगी तो भारत में सोने की कीमत गिरने से सोना 80 से 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। यानी सोने में 25000 तक की गिरावट आ सकती है। वहीं अगर इंटरनेशनल बाजार में सोने के दाम 30% गिरते हैं तो भारत में सोने की कीमत 68950 प्रति 10 ग्राम तक आ सकती है।
यानी की सोना 30000 से भी ज्यादा सस्ता हो सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना खरीदने के लिए अभी इंतजार करना चाहिए और 85000 के आसपास सोने की खरीदारी करना ठीक रह सकता है।