Gold Price : सोने के दाम निरंतर बढ़ते हुए अब लुढ़कने लगे हैं। सोने पर वैश्विक अनिश्चितताओं का असर होना कम हो गया है। सोने के दाम बेहिसाब रूप से गिरने वाले हैं। जिसकी शुरुआत होती दिख रही है। लगातार पांच दिन से सोना गिरता आ रहा है। सोने के दाम गिरने से आम उपभोक्ताओं को लाभ हो रहा है।
सोने के दामों में तेजी से परिवर्तन हुआ है। 16 जून को जो सोना लोगों की औकात से बाहर हो रहा था अब अपनी औकात पर आ रहा है। सोने के दाम धडा़म से और भी अधिक गिरने वाले हैं। इसको लेकर कारणों के साथ एक रिपोर्ट भी आ गई है।
रिकॉर्ड ऊंचाई पर जा चुका सोना
देश में सोने के दाम (Gold Rate) इस साल आसमान छू रहे हैं। सोने के दाम रिकॉर्ड हाई पर चल रहे हैं। सोने की तेजी अब तेजी से नीचे की ओर लौट रही है। सोने के गिरते दाम व्यापारियों के साथ निवेशकों कों जोखिम में डाल सकते हैं।
कहां से कहां आ गया है सोना
सोने के दामों में पिछले रिकॉर्ड के बाद गिरावट दर्ज की गई है। सोना 16 जून को सोने की MCX पर 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। यहां से सोने के दाम गिरकर 99,096 पर आ गए हैं। सोना अपने कीर्तिमान से 1,982 रुपये कम पर आ गया है।
क्यों गिर रहे सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate)गिरने का कारण वैश्विक आर्थिक स्थिति में सुधार माना जा रहा है। इसके साथ ही डॉलर के मजबूत होने व बाजारों में हरियाली सोने से निवेशकों को अपनी ओर खींच रही है। इससे सोने की मांग में कमी आई है और दाम गिरे है। आगे भी यह गिरावट जारी रहने वाली है।
क्वांट की रिपोर्ट में इतनी गिरावट
क्वांट मूच्युएल फंड की रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार सोन के दाम आने वाले दो महीने में ही 12 से 15% तक गिर जाएंगे। इससे देश में सोने की कीमत 90 हजार के आसपास आ सकती है।
सिटी रिसर्च का भी आया अनुमान
सोने को लेकर सिटी रिसर्च की भी रिपोर्ट सामने आई है। इसके अनुसार आने वाली तिमाही में सोने के दाम काफी गिरेंगे। सोने के दाम (Gold Rate) 3,100 डॉलर प्रति औंस से 3,300 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। यानी की भारत में सोने के दाम करीब 95 हजार हो सकते हैँ।
वहीं, जून 2026 तक गिरावट जारी रहेगी और सोना 2,500 से 2,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। भारतीय रुपये में 10 ग्राम सोने की कीमत 80 हजार रुपये से कम 78 हजार के आसपास दर्ज की जाएगी। ( 22 june gold price )
सोने के गिरने के यह है कारण
आर्थिक सुधार और जोखिम भरे निवेशों की वापसी हो गई है। दूसरी ओर डॉलर को मजबूती मिली है। वहीं, टैरिफ पर तनाव घटा है। इन सबसे सोने की मांग कम हुई है। जिससे सोने के दाम (Gold Rate) गिर रहे हैं।
