Gold Rate Updates :जून का महीना समाप्त होने को है और सावन का महीना भी शुरू होने वाला है। ऐसे में सोना खरीददारों के लिए सर्राफा बाजार से अच्छी खबर सामने आई है। कुछ समय पहले सोने में रिकॉर्डतोड़ बढ़ौतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब सोना अपनी ओकात पर आ रहा है। अगर आप भी इन दिनों गोल्ड (25 june Gold price) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि 24 कैरेट गोल्ड के दाम क्या चल रहे हैं।
सावन का शुभ महीना शुरू होने वाला है और अभी से ही सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में अब इस तेजी के बाद लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
कुछ समय पहले सोने (Sone ke Bhav) ने एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन अब एक बार सोने की कीमतें गिरने लगी है। आइए खबर में जानते हैं कि इस समय में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के दाम क्या चल रहे हैं।
क्यों गिर रहे सोने के भाव
आईबीजेए के आंकड़ो के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने के भाव (Gold Rates) में भी 150 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद ये गिरकर 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं।
पिछले सत्र में सोने का भाव (Sone Ke Bhav)99,250 रुपये था। सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे की वजह कमजोर खुदरा मांग और बाजार में सतर्कता को माना जा रहा है। सुत्रों के मुताबिक जून में अब तक घरेलू सोने की कीमतों में 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है।
सोने के कितने गिरे दाम
बीते दिनों दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भावों (Delhi Gold Prices)में 160 रुपये की गिरावट आई है। अब सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 99,960 रुपये प्रति 10 ग्राम से घट गए हैं, जो घटकर 99,800 रुपये पर आ गए हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ (All India Bullion Federation) के मुताबिक सोने की कीमतों में यह गिरावट आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के चलते हुई है।
क्या सोने में जारी रहेगी गिरावट
सेाने के भावों में जहां गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी की कीमतें (Silver Latest Rate) स्थिर बनी हुई है। इस समय में चांदी के रेट 1,05,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। इससे पता चलता है कि चांदी में निवेशकों की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है।
एक्सपर्ट का कहना है कि फिलहाल बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पावेल की आगामी टिप्पणियों, जीडीपी डेटा और कोर पीसीई मुद्रास्फीति जैसे कई आर्थिक संकेतकों पर है। इनसे ही आगे चलकर वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों (gold prices in global market) की चाल तय होंगी।
वैश्विक बाजार में सोने के भाव
घरेलू बाजार के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हाजिर सोने की कीमत (spot gold price)में गिरावट आई है, जिसके बाद इसके भाव 3,365.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, कुछ समय के लिए यह 3,413.80 डॉलर तक पर भी ट्रेड कर रहा था।
जिसके बाद सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में गिरावट आई। क्योंकि निवेशक अमेरिका द्वारा तेहरान पर जो हवाई हमले किए गए थे, उसके बाद ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
जून में अब तक कितने बढ़े सोने के दाम
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की विश्लेषक का कहना है कि जून में अब तक घरेलू बाजार सोने की कीमतों (Domestic market gold prices) में 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। हालांकि, अभी भी वैश्विक कीमतों की तुलना में घरेलू बाजार में सोने के रेट (Sone Ke Bhav) कम है। इसका एक कारण कमजोर आभूषण मांग को भी बताया जा रहा है।