Today Gold Price : सोने के दामों में बढ़ोतरी ने बहुत रिकॉर्ड बना लिए हैं, अब रिकॉर्ड सोने में गिरावट का होने वाला है। सोना औंधे मुंह गिरेगा और लोग देखते रह जाएंगे। सोने के दाम इस कदर गिर जाएंगे कि लोगों ने सोचा नहीं होगा। दिसंबर तक सोने के दाम कितने रह जाएंगे इसको लेकर भी एक्सपर्ट ने क्लियर कर दिया है। आईए जानते हैं।
2025 में अगर किसी धातु का सबसे ज्यादा जिक्र रहा है तो वह सोना है। सोने के दाम वैसे तो रोजाना ही कम और ज्यादा होते रहते हैं, परंतु 2025 में सोने के दामों में जो तेजी देखने को मिली है उसने लोगों को हैरान कर दिया है।
शादी विवाह वाले घरों में तो सोना खरीदना मुश्किल हो गया। लोगों का सोने ने बजट बिगाड़ दिया। अब साल के अंत तक सोने के दाम कितने रह जाएंगे इसको लेकर भी अनुमान आ गया है।
मुंह के बल गिरेगा सोना
सोना अब मुंह के बल गिरने वाला है। सोने के दाम (Gold Price) धूम धड़ाके से कम होंगे। सोने के दामों में जो गिरावट आएगी उसको लेकर एक्सपर्ट्स ने कारण भी बता दिया है। यह भी बताया है कि कितने दाम रह जाएंगे। फिलहाल भी 16 जून के बाद सोने के दाम गिरते आ रहे हैं।
कितने बढ़ गए हैं सोने के दाम
सोने के दाम इस साल तगड़ी तेजी के साथ बढ़े हैं। सोना 1 लाख को क्रॉस कर चुका है। एमसीएक्स पर सोने के दाम थोड़े कम हुए हैं, लेकिन सराफा बाजार में कीमतें 1 लाख से ऊपर बनी हुई हैं। ऐसे में आम ग्राहक सोने से दूरी बनाते जा रहे हैं। साल की शुरुआत में सोने के दाम (Gold Price) 76000 के आसपास थे।
परंतु अब सोने में ऐतिहासिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। 22 अप्रैल को एमसीएक्स और सराफा बाजार में सोने के दाम अपने हाई पर जाने के बाद लुढ़क गए थे। अब 16 जून को एमसीएक्स पर सोना अपने हाई पर था, फिर से सोने के डाउन होने शुरू हो गए हैं।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के रेट में 106 रुपये की कटौती हुई है। इसी के साथ सोने के रेट 97,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए है। इससे पहले सोने के दाम 97,263 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
कितने गिर जाएंगे सोने के दाम
सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आने वाली हाल है। सिटी रिसर्च की रिपोर्ट आई है, जिसके अनुसार अगले 3 महीने में सोना गिरकर 95000 प्रति 10 ग्राम के आसपास आ जाएगा। वहीं 1 साल बाद सोने की कीमत 77 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रह जाएगी।
दूसरी ओर एक्सपर्ट जॉन मिल्स का मानना है कि सोने के दामों (Gold Price) में और तगड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। इस साल के अंत तक सोना गिरकर 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ जाएगा। जॉन मिल्स का मानना है कि सोने को लेकर जो परिस्थितियों बन रही हैं वह सोने में गिरावट लेकर आएंगी। ( 26 june gold price )
जॉन मिल्स का मानना है कि आगे सोने को बढ़ावा देने वाली परिस्थितियों बदल जाएंगी और सोन के दाम गिरेंगे। टैरिफ वॉर का असर कम हो जाएगा। निवेदक बाजारों में लौट जाएंगे और आपूर्ति अधिक और मांग कम होने की वजह से सोना गिर जाएगा।