Gold Price Updates : पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में खूब गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन इस ताबड़तोड़ गिरावट के बाद सोना एक बार फिर महंगा हो रहा है। आज 4 जुलाई को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमत (Gold Rate Updates ) में मामूली तेजी आई है। आइए खबर में जानते हैं कि सोने में इस तेजी के बाद 24 कैरेट के क्या रेट चल रहे हैं।
सोने की कीमतें हर रोज अपडेट होती है। जून के आखिरी हफ्ते में सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन अब जुलाई के महीने की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
आज 4 जुलाई को एक बार फिर सोना (Sone Ke Bhav) महंगा हुआ है। अगर आप भी आज सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि आज 24 कैरेट के ताजा भाव क्या चल रहे हैं।
MCX पर गोल्ड-सिल्वर के रेट
अब सोने की कीमतों (Gold Rate) में तेजी देखी जा रही है। वहीं, चांदी में 0.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। आज 4 जुलाई को MCX पर सोना (Gold on MCX) 97,262 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी के भाव 1,06,518 रुपए प्रति किग्रा पर ट्रेड कर रहे हैं।
एक दिन में इतना महंगा हुआ सोना
घरेलू बाजार में सोने के भाव की बात करें तो आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Prices)में पिछले सात कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का जो सिलसिला चल रहा था अब वो थम गया है।
आज सर्राफा बाजार में पीली धातु के भाव में 1,200 रुपए की तेजी आई है, जिसके साथ इसका भाव (Sone Ke Rate) 98,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बीते सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 97,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
किन कारणों से बढ़ रहे सोने के भाव
लगातार सातवें दिन से गिरावट के बाद अब एकदम से ही सोने की कीमतों (Sone Ki Kimatein) में तेजी दर्ज की गई और इस तेजी के बाद 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव (Gold Latest Rate) में 1,100 रुपए की बढ़ौतरी हुई है, जिसके बाद इसका भाव 98,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 97,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ का कहना है कि अमेरिकी राजकोषीय घाटे में बढ़ौतरी की चिंताओं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के प्रस्तावित कर-कटौती के चलते अमेरिकी डॉलर में जो गिरावट आई है, उसने सोने को और अधिक अट्रेक्टिव बना दिया है, जिसके चलते सोने की कीमतों (Gold Rate)में तेजी आई है। ( 4 july gold price )