Gold Price : सोने के दामों में एक बार फिर से उतार चढ़ाव देखने को मिला है। सोने के दाम कहीं गिरे हैं तो कहीं तगड़े बढ़ हैं। सोने के दामों में उतार चढ़ाव से लोग परेशान भी हो रहे हैं। परंतु, इसमें उतार चढ़ाव आना लाजमी है। हमेशा सोना खरीदने से पहले हमें ताजा भाव चेक कर लेने चाहिए।
सोने के दामों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। सोने के दाम वायदा बाजार में सुस्ती के साथ खुले हैं। परंतु, अचानक के सोने के रेट में अमुलचूक परिवर्तन आया है और वृद्धि दर्ज की गई है। सोने के दाम काफी तेजी से बढ़े हैं।
सर्राफा बाजार में देखी गई गिरावट
सोने के दामों में वायदा बाजार में जरूर उछाल आया है, परंतु, सर्राफा बाजार में तो गिरावट ही देखी गई है। सोने के दाम बहुत तेजी के साथ गिरे हैं। सोने के दाम (Gold Price) एकदम से गिर गए हैं। सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में गुरुवार को गिरावट दिखी थी।
क्या चल रहा है एमसीएक्स पर सोने का भाव
सोने की कीमत (Gold Price) एमसीएक्स पर दापहर 1 बजकर 46 मिनट पर 318 रुपये की तेजी दिखी है। सोना 97,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सोना गुरुवार को 96,782 रुपये पर बंद हुआ था। सोने की ओपनिंग 96,735 रुपये पर हुई थी, जोकि कल से कम था। ऐसे में सोने के दामों में अचानक से तेजी आई है।
चांदी के क्या रहे हैं दाम
सोने की तरह ही चांदी के दामों में भी तेजी आई है। चांदी के दाम 392 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। चांदी के दाम 1,07,677 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। चांदी कल कल 1,07,285 पर बंद हुई थी।
बाजार में सोने के दाम
सर्राफा बाजार (Gold Price) से सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी आई है। सोने के दाम गुरुवार को 100 रुपए से ज्यादा गिरे थे। दूसरी ओर चांदी के दामों में 900 रुपये से ज्यादा की बढ़ौतरी दर्ज की गई थी।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 143 रुपये कम हुआ है। इसकी कीमत 97,337 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गइ्र है। यह 97,480 रुपये पर था। इसी प्रकार 22 कैरेट सोने के दाम कम होकर 89,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं।
18 कैरेट सोना पहले 89,292 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। 18 कैरेट सोने के दामों में भी गिरावट दिखी है। यह 73,110 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 73,002 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।
चांदी के दामों में हुई बढ़ौतरी
एक तरफ सोने के दाम गिरे हैं तो चांदी के दामों में बढ़ौतरी देखेने को मिली है। चांदी के दाम 932 रुपये बढ़कर 1,07,620 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। कल चांदी के दाम 1,06,688 रुपये प्रति किलो थे।
अब तक कितने बढ़े दाम
दूसरी ओर 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम (Gold Price) 76,162 रुपये था। यह 21,175 रुपये यानी कि 27.80 प्रतिशत बढ़ चुका है। यह 97,337 रुपये पर आ गया है।
दूसरी ओर चांदी के दाम 86,017 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। चांदी 21,603 रुपये यानी कि 25.11 प्रतिशत बढ़कर 1,07,620 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। ( 5 july gold price )