उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार (Yogi Adityanath’s government) एक बार फिर खुशी का पल लाई है। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफे का रास्ता साफ हो गया है।
महंगाई भत्ते में कर्मचारियों को तगड़ा लाभ मिलने वाला है। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA Hike UP) उनको वास्तवित सैलरी दिलाने का काम करता है। हर कर्मचारी के लिए महंगाई भत्ता जरूरी है।
अब कितना चल रहा है महंगाई भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों को हाल में 55% महंगाई भत्ता (DA in UP) दिया जा रहा है। यह जनवरी 2025 से लागू है। केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को भी जुलाई 2025 से 4% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का लाभ मिलने वाला है। इसको लेकर रिपोर्ट सामने आ गई है।
कर्मचारियों में खुशी की लहर
राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बहुत जरूरी है। सैलरी का एक अहम हिस्सा महंगाई भत्ते से ही आता है। महंगाई भत्ता बढ़ोतरी से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
लाखों कर्मचारी और कर्मचारियों के परिवारों को इसका लाभ होगा। साथ में पेंशनभोगी कर्मचारियों को भी इसका समान लाभ दिया जाएगा।
59% हो जाएगा महंगाई भत्ता
योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाएगी। राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 59% हो जाएगा।
4 फ़ीसदी के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी (employee salary hike) में भी तगड़ा लाभ होगा। यह 1 जुलाई 2025 से लागू किया जाएगा। फिलहाल जनवरी 2025 से कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।
केंद्र सरकार के बढ़ाते ही राज्य सरकार लेगी फैसला
फिलहाल केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान नहीं किया है। फिलहाल ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़े आए हैं। इनके अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ौतरी होगी। इससे कर्मचारियों की सैलरी (Salary) काफी ज्यादा हाई लेवल पर पहुंच जाएगी।
केंद्र सरकार के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार भी अपने राज्य के कर्मचारियों का केंद्र की तर्ज पर ही महंगाई भत्ता बढ़ाएगी यानी कि केंद्र के कुछ दिन बाद ही कर्मचारियों को इसका लाभ मिल जाएगा।
कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार की ओर से आमतौर पर दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA hike) में बढ़ोतरी का लाभ दिया जाता है। इस बार दिवाली नवंबर में है तो उम्मीद की जा रही है कि सितंबर या अक्टूबर में केंद्र सरकार महंगाई भत्ते बढ़ोतरी का ऐलान कर दे।
इसके तुरंत बाद राज्य सरकार भी बिना देरी के इसको लागू कर सकती है। योगी आदित्यनाथ की सरकार (Yogi Adityanath’s government) हर कर्मचारी व नागरिक को अच्छी सुविधा देने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
इतने कर्मचारियों को होगा लाभ
सरकार के फैसले से राज्य के करीब 16 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के साथ-साथ 12 लाख के करीब पेंशनर्स की पेंशन में भी इजाफा होगा। मानकर चलिए अगर किसी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी (minimum basic salary) 18000 रुपए है तो उसकी सैलरी में प्रति महीने 720 रुपए का इजाफा हो जाएगा। परंतु इससे पहले केंद्र में इस महंगाई भत्ते पर मोहर लगनी बाकी है।