pulse Latest price : गेहूं के साथ साथ अब दाल बेचने वाले किसानों की मौज हो गई है। दरअसल, मिलों में दाल की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में दालों की कीमतों में तगड़ा उछाल आने से किसानों को अच्छा मुनाफा होगा। पिछले काफी दिनों से ही किसानों को बाजार में मंदी का सामना करना पड़ रहा था। परंतु अब मंडियों में दाल के दाम हाईक पर चल रहे हैं।
घरेलू बाजार में दाल की कीमतों में बड़ा फेरबदल हुआ है। अचानक दाल के भाव में जबरदस्त बढ़ौतरी देखने को मिली है। हालांकि, पिछले काफी समय से ही इसकी कीमतों में नरमी देखी जा रही थी, लेकिन अब अचानक दाल के भाव आसमान पर जा पहुंचे है। इससे मंडियों (Aaj Ka Mandi Bhav) में किसान अपनी उपज लेकर पहुंचने लगे हैं। दरअसल, काफी समय से किसानों को बाजार में मंदी का सामाना करना पड़ रहा था। अब दाल मिलों में मांग बढ़ने से किसानों को इसकी समय कीमत मिलने लगी है। चलिए जानते हैं ताजा रेट –
इन दो दालों में की कीमतों में बढ़ौतरी –
बता दें कि मिलों में दाल की मांग बढ़ने से घरेलू बाजार में दालों के भाव (Pulses prices Hike) में हलचल देखने को मिली है। फिलहाल बाजार में उड़द और मूंग के भाव में वृद्धि हुई है। वहीं, अरहर और मसूर की कीमतों में गिरावट आई है। चने के भाव की बात करें तो इसमें कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है।
सरकार ने इन दालों का तय किया MSP मूल्य –
सरकार ने गर्मी के मूंग (moong mandi bhav) का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिया है। बता दें कि ग्रीष्मकालीन मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 8,682 प्रति क्विंटल रखा है। वहीं, उड़द का MSP 7,400 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। सरकार ने ऐसा इसलिए किया है ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश (MP And Up Mandi Bhav) में MSP पर मूंग और उड़द की सरकारी खरीद 7 जुलाई से 6 अगस्त तक की जाएगी। इससे किसानों को उनकी फसलों का सही दाम मिलेगा और मंदी के बाजार का उनपर असर नहीं होगा।
देश के प्रमुख मंडियों में दालों का ताजा भाव –
देशभर की मंडियों में उड़द के भाव में हल्की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। देश के प्रमुख शहरों जैसे – चेन्नई, मुंबई, कोलकाता दिल्ली और अन्य बड़े महानगरों की मंडियों (Aaj Ka Mandi Bhav) में उड़द की कीमतें स्थिर हैं या कुछ स्थानों पर 50 से 60 रुपये प्रति क्विंटल ही बढ़े हैं।
दिल्ली समेत कई मंडियों में मूंग के भाव (moong mandi bhav) में 20 से 25 रुपये प्रति क्विंटल की ही बढ़ौतरी दर्ज की गई है। हालांकि, इस बार मूंग का अच्छा उत्पादन हुआ है और मंडियों में इसकी आवक फूल रही है ऐसे में मूंग के दाम में बड़ा बदलाव नहीं आया है।
वहीं, अरहर के भाव (arhar mandi bhav) में गिरावट आई है, खासकर रायपुर, जालना, लातूर और जलगांव में देसी अरहर की कीमतों कमजारे रही हैं। हालांकि, आयातित अरहर के भाव में कोई हलचल नहीं हुई है।
मसूर के दाम (masoor mandi bhav) की बात करें तो लगातार तीसरी दिन दिल्ली और बंदरगाहों पर कम हुए हैं, लेकिन प्रमुख मसूर उत्पादक राज्यों में आवक कम होने की वजह से इसमें आने वाले समय में ज्यादा गिरावट आने की संभावना नहीं है।
देश के कई प्रमुख मंडियों में चने के भाव (chana mandi bhav) में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। चना के भाव स्थिर बने हुए हैं। बाजार जानकरों का कहना है कि त्यौहारी सीजन आने पर चने की मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आ सकता है।
सरकार के फैसले से किसानों को मुनाफा –
सरकार ने मूंग और उड़द की MSP (Moong and Urad MSP Rate) पर खरीदी शुरू कर दी है। इससे किसानों को अपनी उपल का सही मूल्य मिलेगा। किसान लंबे समय से ही मंदी के बाजार का सामना कर रहे थे। किसानों ने अपनी उपज को उचित भाव पाने के लिए रोका हुआ था। सरकार द्वारा मूंग और उड़द की MSP पर सरकारी खरीद शुरू करने के बाद से ही मंडियों में उपज पहुंचने लगी है। इस बार मूंग और उड़द की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन भी रिकॉर्ड स्तर पर हुआ है।
बाजार जानकारों ने बताया आगे कितने बढ़ेंगे दाम?
बाजार जानकारों का कहना है कि पिछले काफी समय से उड़द और मूंग के दाम (Moong Price) स्थिर थे। लेकिन अब बाजार में मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आया है और आने वाले दिनों में उड़द और मूंग की मांग बढ़ सकती है इससे दोनों ही दोलों के दाम में तगड़ी बढ़ौतरी हो सकती है।
अरहर और मसूर के भाव (arhar aur masoor ka bhav) की बात करें तो बाजार में फिलहाल मंदी का माहौल है, लेकिन यदि खपत बढ़ती है और आवक घटती है तो दाम में हलचल देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि अरहर और मसूर की कीमतों में हल्की बढ़ौतरी संभव नजर आ रही है। मंडियों में चने (chana bhav) का स्टॉक सीमित है, इसलिए त्यौहारी सीजन में इसकी किल्लत होने पर इसके रेट में वृद्धि हो सकती है।