Gold Price 10 July 2025 : सोना खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब फिर सोने के दाम (gold price today) मुंह के बल आ गिरे हैं। कुछ दिन पहले तक सोने के भाव ने ग्राहकों के पसीने छुड़ा रखे थे, अब उन्हें सस्ता सोना खरीदने का मौका मिला है। आइये जान लेते हैं इस समय 10 ग्राम सोने का रेट (sone ka rate) क्या हो गया है।
जुलाई महीने में सोने के दाम तगड़े उतार चढ़ाव पर चल रहे हैं। बीते एक सप्ताह में ही सोने के दामों (sone ke bhav) में जबरदस्त फेरबदल हुआ है। आज फिर सोने के दामों में अचानक गिरावट आई है। सोने के रेट (gold rate 10 july) गिरते ही सराफा बाजारों में हलचल फिर से बढ़ गई है। लोगों में सस्ता सोना खरीदने के लिए होड़ सी मची है। चांदी के भाव (silver rate today) में भी आज नरमी आई है।
प्रति 10 ग्राम पर इतने गिरे सोने के दाम-
आज गुरुवार 10 जुलाई को प्रति तोला सोना करीब 1050 रुपए सस्ता हो गया है। दिल्ली (delhi gold price), जयपुर से लेकर अन्य कई शहरों में आज सोने के भाव में गिरावट आई है। कल 24 कैरेट सोना (24K gold rate today) 97 हजार 195 रुपए प्रति तोला था, जो आज 96 हजार 145 रुपये प्रति तोला हो गया है। 22 कैरेट सोना (22K gold rate 10 july 2025) अब 88, 980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, वहीं 18 कैरेट सोना 72 हजार 858 रुपये (18K gold rate) प्रति तोला के हिसाब से ट्रेंड कर रहा है।
चांदी भी गिरी, फिर भी रेट 1 लाख से पार-
दूसरी ओर प्रति किलो चांदी में भी 330 रुपए तक की गिरावट आई है। कल चांदी का भाव (chandi ka bhav) 1 लाख 7 हजार 690 रुपए किलो था, जो आज गिरकर 1 लाख 7 हजार 360 रुपए प्रति किलो हो गया है
ग्राहकों की उम्मीद पर फिरा पानी-
इस साल सोने का रेट (sone ka aaj ka bhav) हर माह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ग्राहक सोने का रेट (gold rate update) गिरने की उम्मीद में इसे खरीदने का निर्णय भविष्य पर टालते जा रहे हैं, लेकिन यह हर बार महंगा हो जाता है। यह बढ़ौतरी इसलिए हो रही है क्योंकि सोने में जब गिरावट आती है तो वह मामूली होती है और तेजी उससे कई गुना ज्यादा होती है। इस तरह से औसत रूप से देखें तो सोने के रेट (gold rate today) बढे़ हुए मिलते हैं। ऐसे में ग्राहकों की उम्मीदों पर हर बार पानी फिर जाता है।
इस साल इस तरह से बढ़े रेट-
इस साल के शुरू में सोने का भाव (gold price today) 76 हजार रुपए प्रति तोला के करीब था जो अब उछलकर 98 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पास पहुंच चुका है। हालांकि यह 1 लाख के आंकड़े को भी इस साल पार कर चुका है। चांदी (silver rate today) तो प्रति किलो के हिसाब से 1 लाख से अधिक चल ही रही है। इस साल एक तोला सोना करीब 20,000 रुपए महंगा हो चुका है।
