Gold silver Price : जहां एक ओर सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही थी, वहीं अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी हो गया है। सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी का प्लान कर रहे थे, उनके लिए ये खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। खबर में जानिये 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
सोने की कीमतों (gold price) में एक बार फिर से गिरावट देखी जा रही है। सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। इसके अलावा सोने की गिरती कीमतें निवेशकरों की परेशानी को बढ़ा रही हैं।
11 जुलाई को सोने का का भाव (sone ka bhav) लाल निशान पर खुला है। सोने की कीमतो में गिरावट आने की वजह अमेरिकी डॉलर में थोड़ी नरमी और बॉन्ड यील्ड में गिरावट को बताया जा रहा है।
मुंबई में सोने-चांदी की कीमत-
22 कैरेट सोने का भाव (sone ka bhav) : 89,990 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव : 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत : 1,09,900 रुपये प्रति किलो
वायदा बाजार (MCX) का ये है हाल-
गोल्ड फ्यूचर्स (5 अगस्त 2025) : 96,510 रुपये प्रति 10 ग्राम (0.05 प्रतिशत की हल्की बढ़त)
सिल्वर फ्यूचर्स (5 सितंबर 2025): 1,07,450 रुपये प्रति किलो (0.17 प्रतिशत की बढ़त)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाल-
स्पॉट गोल्ड: 3,322.46 डॉलर प्रति औंस (0.3 प्रतिशत की बढ़त)
यूएस गोल्ड फ्यूचर्स: 3,331 डॉलर प्रति औंस (0.3 प्रतिशत ऊपर)
एक्सपर्ट्स ने जताई संभावना-
एक्सपर्ट्स के मुताबिक गोल्ड और सिल्वर (gold silver rate) में दिन की शुरुआत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, क्योंकि फेडरल रिजर्व की बैठक में कोई नया सरप्राइज नहीं आया है। अमेरिकी फेड ने जानकारी देते हुए बताया कि लेबर मार्केट मजबूत है, हालांकि महंगाई और आर्थिक गतिविधियों को लेकर और स्पष्टता लाने की जरूरत है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरे सोने के दाम-
इस अवधि के दौरान डॉलर इंडेक्स फिसलकर 97.3 पर आ पहुंचा है। इसके अलावा ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से सोने (Gold Rate) को सपोर्ट मिल रहा है। ट्रंप ने बुधवार को अमेरिका में तांबे के आयात पर 50 प्रतिशत टैक्स लगाने की घोषणा की है और ब्राजील से आने वाले सामान पर भी 50 प्रतिशत ड्यूटी लगाने का ऐलान कर दिया गया है।
ये ड्यूटी 1 अगस्त से लागू होने वाली है। इसके साथ ही सात और देशों के लिए भी टैरिफ नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि, ट्रंप ने चीन और यूरोपीय यूनियन के साथ ट्रेड टाक को पॉजिटिव बताया है।
जानिये आपके शहर में सोने के भाव-
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 90,140 98,320
चेन्नई 89,990 98,170
मुंबई 89,990 98,170
कोलकाता 89,990 98,170
जयपुर 90,140 98,320
नोएडा 90,140 98,320
गाजियाबाद 90,140 98,320
लखनऊ 90,140 98,320
बंगलुरु 89,990 98,170
पटना 89,990 98,170
नोट :- सोने चांदी की ये कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से है। ( 11 july gold price )