Gold Price Hike : सोने के दामों में गिरावट के दौर के बीच एक बार फिर कीमतों में उछाल आया है। सोने के दाम (Gold Rate) एक दम से बढ़ गए हैं। सोने के दाम फिर से 1 लाख के पार चले गए हैं। सोने की कीमत फिर से कम होने वाली है। दिसंबर तक सोना कितने का होगा, इसको लेकर भी अनुमान आ गया है।
सोने की कीमत फिर से बढ़ने लगी है। सोना एक बार गिरने के बाद फिर से चढ़ाई पर आ गया है। सोना रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहा है। इस बार तो सोने के साथ चांदी के दामों में भी रिकोर्ड बढ़ौतरी हुई है। चांदी भी रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंची है।
कहां से आती है सोने की कीमत
सोने के दामों में फिर से बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोने (Gold Rates) का हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)की ओर से जारी किया जाता है। हर शहर में सोने की कीमत कम ज्यादा हो सकती है।
सोने के दामों में 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ सकता है। बता दें कि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से दिन में दो बार रेट जारी किए जाते हैं। पहली बार दोपहर 12 बजे और दूसरी बार 5 बजे रेट जारी किए जाते हैं।
कितना महंगा हुआ है सोना
सोने के दामों में अच्छी खासी बढ़ौतरी देखने को मिली है। सोने-चांदी के भाव में 12 जुलाई शनिवार को तगड़ा उछाल आया है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 427 रुपये बढ़े हैं। वहीं, चांदी के दाम एक ही झटके में 2366 रुपये बढ़े हैं। 24 कैरेट सोना 97473 रुपये पर खुला है। चांदी 110300 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली है।
जीएसटी के साथ सोना पहुंचा इतना
जीएसटी के साथ 24 कैरेट सोने के दाम 100397 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, चांदी के दाम 113609 रुपये प्रति किलो पर हैं। सोने से ज्यादा चांदी में बढ़ौतरी देखने को मिली है।
कैरेट वाइज सोने के दाम
आईबीजेए (IBJA) के अनुसार 23 कैरेट सोना 426 रुपये महंगा हुआ है। यह 97,083 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जीएसटी (GST on Gold) संग इसकी कीमत अब 99,995 रुपये हो गई है। जबकी मेकिंग चार्ज के साथ तो कीमत और भी ज्यादा हो जाएगी। फिलहाल कीमत मेंकिंग चार्ज के साथ हैं।
ज्वेलरी वाले सोने के दाम
वहीं, आभूषण के लिए अलग सोना (Gold Rate) प्रयोग होता है। यह प्योर गोल्ड नहीं होता है। इसको 22 कैरेट गोल्ड के रूप में जाना जाता है। यह 95130 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, 20 कैरेट सोने के दाम 86750 और 18 कैरेट सोने के दाम 78950 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किए गए हैं। ( 12 july gold price )
सोने से आगे निकली चांदी
वहीं, चांदी के दामों (Silver Price) की बात करें तो यह सोने से भी आगे निकल गई है। सर्राफा बाजार में सोना करीब 21733 रुपये और चांदी 24283 रुपये महंगी हो चुकी है। इस साल में चांदी ने सोने से तेज दौड़ लगा दी है। 31 दिसंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) 76045 रुपये प्रति 10 थी। वहीं चांदी 85680 रुपये प्रति किलो पर थी। जून में ही सोने के दाम 2103 रुपये व चांदी ने 9624 रुपये बढ़ी है। वहीं साल के अंत तक सोने के दाम 1 लाख 10 हजार तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।