Sarso Price Today : सरसों के भाव की रफ्तार अब बुलेट ट्रेन से भी अधिक हो गई है। सुपर फास्ट स्पीड से दौड़ रहे सरसों के भाव ने सारे रिकार्ड तोड़ डाले हैं। अधिकतर राज्यों में सरसों के भाव (sarso rate hike) की यही स्थिति बनी हुई है। आइये जानते हैं अब सरसों किस राज्य में किस रेट (sarso price) पर बिक रही है।
कुछ दिन पहले ही सरसों के भाव को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा था कि तेजी से बढ़ रहे सरसों के दाम (sarso ka bhav july 2025) जल्द ही नया रिकॉर्ड कायम करेंगे। अब ठीक ऐसा ही हुआ है, सरसों के रेट ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले हैं।
अचानक सरसों के दामों (sarso rate today) में आई इस ताबड़तोड़ बढ़ौतरी के पीछे कई अहम कारण हैं। सरसों के भाव में तेजी आने से अब किसानों का मुनाफा पहले से कहीं ज्यादा हो गया है। सरसों का अधिकतम रेट (sarso maximum price) का आंकड़ा अब आसमान छू रहा है।
1 क्विंटल सरसों के इतने हुए दाम-
सरसों का भाव में इस समय 1000 रुपये से भी अधिक की तेजी प्रति क्विंटल पर देखी जा रही है। इससे सरसों का अधिकतम भाव (sarso maximum price) एमएसपी 5950 रुपये से ऊपर चल रहा है। यह कुछ मंडियों में तो 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल के आंकड़े को भी पार कर गया है। हालांकि, सरसों को मॉडल प्राइस (sarso model price) 6700 से लेकर 6800 रुपये के लगभग है। कुछ जगह सरसों के दाम एमएसपी के आसपास भी बने हुए हैं।
खाद्य तेलों में तेजी के कारण बढ़ा सरसों का रेट –
इस समय देश की अधिकतर मंडियों में सरसों के भाव (sarso rate 12 july 2025) की स्थिति यह है कि इसके न्यूनतम रेट भी एमएसपी से ऊपर चल रहे हैं। इसका कारण घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरसों खली की मांग व आयात किए जाने वाले अन्य खाद्य तेलों (edible oil price today) में आई तेजी बताई जा रही है। आने वाले तीन चार माह में सरसों के रेट (sarso ka rate) और बढ़ सकते हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार जैसे ही सरसों तेल (sarso tel ka rate) की मांग और बढ़ेगी तो इसका सीधा असर सरसों की कीमतों पर बढ़ौतरी के रूप में पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश में यहां तक पहुंचा सरसों का रेट-
उत्तर प्रदेश की इटावा मंडी (UP mandi bhav) में इस समय सरसों का भाव (sarso rate today) 6668 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है। यूपी की ही मेरठ मंडी में भी ये रेट अब बदल गए हैं। यहां पर एक क्विंटल सरसों के दाम (mustard price today) 6461 रुपये हो गए हैं। मैनपुरी मंडी में 6771 रुपये तो बरेली में यह 6675 रुपये प्रति क्वंटिल हो गया है।
राजस्थान में इतने हुए सरसों के दाम –
राजस्थान की कई मंडियों में आज सरसों का भाव (sarso everage price) उछला है। कोटा मंडी में सरसों की खरीद फरोख्त 6771 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर हो रही है। वहीं, जोधपुर की मंडी में 6810 रुपये क्विंटल तो बस्सी मंडी में 6685 रुपये (rajasthan sarso price ) प्रति क्विंटल तक सरसों बिक रही है। आज जयपुर में 6691 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर सरसों का भाव ट्रेंड कर रहा है। श्रीगंगानगर में 6881 रुपये तो चिडावा में 6667 रुपये प्रति क्विंटल तक रेट चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में सरसों के दाम-
मध्य प्रदेश में भी सरसों के भाव (sarso ka aaj ka bhav) आज फिर बदले हैं। मध्य प्रदेश (MP sarso price) के इंदौर में 6488 रुपये प्रति क्विंटल तक सरसों बिकी है। महाराष्ट्र की बांद्रा मंडी (MP me sarso ka bhav) में 7291 रुपये और मुंबई मंडी में 7419 रुपये क्विंटल सरसों का रेट चल रहा है।
बिहार में भी बदले सरसों के रेट-
बिहार की किशनगंज मंडी में सरसों के रेट (bihar me sarso ka rate) 6510 रुपये और समस्तीपुर में 6440 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। चंपारण मंडी में सरसों का रेट 7104 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
हरियाणा में सरसों का भाव –
हरियाणा की सिरसा मंडी में 6804 रुपये क्विंटल (haryana sarso price) के रेट पर सरसों बिक रही है। हिसार मंडी में 6619 रुपये और रेवाडी मंडी (mandi bhav today) में सरसों का भाव 6395 रुपये क्विंटल है। आदमपुर में सरसों के रेट 6691 रुपये प्रति क्विंटल पर बने हुए हैं।