Rajasthan Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मानसून ने तेज रफ्तार पकड़ी है ज्यादातर राज्यों में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। राजस्थान के मौसम ने भी करवट बदली है। हाल ही में मौसम विभाग ने 16 जुलाई तक राजस्थान के इन जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है।
देशभर के अलग अलग राज्यों में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है। राजस्थान में भी पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश होने से बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। ऐसे में तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है।
राजस्थान में जबरदस्त बारिश होने से नदियां उफान पर चल रही है। कई इलाकों में तो इतनी ज्यादा बारिश हुई है कि सड़कें भी पानी में डूब गई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
इन जिलों में बारिश का कहर –
मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि पिछले 24 घंटे में राजस्थान (Rajasthan Mausam Update) के अलग अलग जगहों पर मूसलाधार बरसात दर्ज की गई है। अजमेर जिले के नसीराबाद में सबसे ज्यादा बारिश 163.0 MM में रिकॉर्ड की गई है। तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक तापमान बाडमेर के फालौदी में 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। दर्ज प्रेक्षण के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर हिस्सों हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 60 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी है।
इन जिलों में तेज बारिश की संभावना-
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान झुंझुनूं में 70 डिग्री, खेतड़ी में 57 डिग्री, बिसाऊ में 42 डिग्री, चिड़ावा में 37 डिग्री, भरतपुर के पहाड़ी में 45 डिग्री, रूपवास में 50 डिग्री, श्रीगंगानगर के लालगढ़ में 53 डिग्री, श्रीगंगानगर शहर में 17 डिग्री, सवाई माधोपुर के तलवाड़ा में 37 डिग्री, बामनवास में 44 डिग्री, करौली के श्रीमहावीरजी में 35 डिग्री, टोडाभीम में 27 डिग्री, हनुमानगढ़ के नोहर में 24MM बरसात हुई दर्ज की गई है।
इन जिलों के अलावा सीकर, नागौर, दौसा, धौलपुर, बीकानेर, टोंक, अजमेर समेत कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा जयपुर में सांगानेर एयरपोर्ट पर 24.2, विराट नगर में 41, पावटा में 34, कोटखावदा में 13MM बरसात होने की संभावना है।
अजमेर समेत बाकि जिलों का तापमान-
मौसम विभाग (Today mausam Update) के मुताबिक गुरुवार को अजमेर में 21.2 डिग्री, अलवर में 23.6 डिग्री, जयपुर में 26.0 डिग्री, सीकर में 24.0 डिग्री, कोटा में 27.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 25.6 डिग्री, बाड़मेर 27.2 डिग्री, जैसलमेर में 28.0 डिग्री, जोधपुर में 27.0 डिग्री, बीकानेर में 26.7 डिग्री, चूरू में 25.4 डिग्री और श्री गंगानगर में 27.3 डिग्री और माउंट आबू में 16.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान तक दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट –
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी आज मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार (IMD Rain Alert), 11 जुलाई को सुबह सुबह जयपुर, जयपुर शहर, टोंक, दौसा, कोटा, चूरू, झुंझुनू, अजमेर, श्रीगंगानगर, उदयपुर, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, बूंदी, हनुमानगढ़ जिलों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और इस दौरान झमाझम बारिश भी होगी।
इसको लेकर मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने येलो अलर्ट जारी किया है। आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे राजस्थान के अलग अलग जिलों में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है।
11 से 16 जुलाई के बीच यहां होगी भारी बारिश –
उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर से मानसून (Monsoon Update) सक्रिय हो चुका है। अब मानसून की द्रोणिका समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति के करीब पहुंच गई है। इस वजह से 11, 14 और 16 जुलाई को पूर्वी राजस्थान (rajasthan Mausam) में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इसके अलावा, 10 और 12-16 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
