UP Rain Alert :उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से 26 जिलों के लिए मूसलाधार बारिश (Heavy Rain Alert in UP) का अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में अति भारी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग की ओर से लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है।
मानसून इस बार जमकर बरस रहा है। मानसून में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। उत्तर प्रदेश की बड़ी नदियां जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ा रही हैं।
24 घंटे में उत्तर प्रदेश में भारी बारिश दर्ज की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में भी तगड़ी बारिश हुई है। लखनऊ में तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।
मौसम हुआ सुहावना
उत्तर प्रदेश में मौसम (rain alert) लगातार सुहावना बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से बारिश दर्ज की जा रही है। रविवार को भी कई हिस्सों में तेज बारिश तर्ज की गई। बारिश के कारण गर्मी की तपत कम हो गई है।
गर्मी से मिली लोगों को राहत
उत्तर प्रदेश में लगभग सभी इलाकों में बारिश दर्ज (rain alert) की जा चुकी है। बारिश के कारण लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। कई जगहों पर उमस ने परेशान कर रखा था, जिससे भी लोग राहत पा चुके हैं। अब मौसम विभाग की ओर से भविष्य में फिर से तेज बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
उत्तर प्रदेश में अब कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 18 जुलाई तक बारिश (Rain Alert) होती रहेगी। आने वाले दिनों में बारिश का दौरा ऐसे ही जारी रहेगा। 14 जुलाई को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी घटनाएं हो सकती हैं।
इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज (barish ka alert) की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में गरज चमक के साथ बादल छाए रह सकते हैं।
मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के अनुसार मुजफ्फरनगर, मथुरा, शामली, सहारनपुर, झांसी, मुरादाबाद, बिजनौर, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, जालौन और आसपास के हिस्सों में तेज से भी तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।
वहीं, मिर्जापुर, सोनभद्र, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, प्रयागराज, कानपुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हापूड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
कहां कितनी हुई है अब तक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) के अलग-अलग हिस्सों में अब तक अच्छी खासी बारिश दर्ज की जा चुकी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 44.2 मिली मीटर तक बारिश दर्ज की गई है।
वहीं झांसी में 40.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। हमीरपुर में भी 1.7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि बांदा में 18.2 और फुरसतगंज में 13.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। कानपुर में भी 9.2 मिली मीटर बारिश नोट की गई है। इसके अलावा भी कई इलाकों में दो से लेकर 8 मिली मीटर तक बारिश हुई है।