wheat price Today : इस सप्ताह गेहूं के भाव में जबरदस्त बढ़ौतरी देखने को मिली है। ये लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। गिरावट के दौर से निकलकर अब गेहूं के भाव हाईलेवल पर ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि गेहूं के रेट (wheat rate 14 july) पहले ही एमएसपी से ऊपर चल रहे थे, अब तो ये और अधिक बढ़ गए हैं। आइये जानते हैं कितने हो गए हैं प्रति क्विंटल गेहूं के दाम।
गेहूं के दामों में लगातार हो रही बढ़ौतरी किसानों के लिए मुनाफेदार साबित हो रही है। अधिकतर राज्यों में गेहूं के दाम एमएसपी (wheat MSP) से काफी ज्यादा ऊपर चल रहे हैं। मंडियों और बाजारों में अब गेहूं के दामों में हुई इस बढ़ौतरी ने हर किसी को चौंका दिया है। गेहूं के रेट (wheat rate hike) इंक्रीज होते ही किसान फिर से स्टॉक किए गेहूं को बेचने के लिए सक्रिय हो गए हैं। हर जगह गेहूं को लेकर व्यापारिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
यूपी के बजाय एमपी में गेहूं का अधिक रेट-
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मंडियों (mandi bhav today) की बात करें तो उत्तर प्रदेश की अपेक्षा मध्य प्रदेश में गेहूं के दाम (MP wheat rate) अधिक हैं। एमपी की कुछ मंडियों में तो गेहूं का अधिकतम रेट 3200 रुपये (wheat maximum price) क्विंटल के आंकड़े को भी पार कर चुका है, जबकि यूपी में गेहूं का मैक्सिमम प्राइस (UP wheat rate) 2700 रुपये के करीब है। मंडियों में गेहूं की शरबती, फर्मी व दड़ा किस्में ही ज्यादातर आ रही हैं। किस्म व गुणवत्ता के अनुसार गेहूं के दाम (wheat price today) विभिन्न मंडियों में अलग अलग भी चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
बरेली 2208 2481
भांडेर 2477 2481
जोबत 2476 2488
खतेगांव 2005 2550
विदिशा 3177 3297
बुरहानपुर 2641 2661
बड़ामलहरा 2468 2478
अलीराजपुर 2011 2021
आरोन (गुना) 2657 2666
हनुमाना 2408 2418
बनापुर 2547 2597
धार 2178 2205
गंजबासौदा 2709 2828
इंदौर 2388 3021
उत्तर प्रदेश में गेहूं के दाम –
मंडी न्यूनतम रेट अधिकतम रेट
आनंदनगर 2457 2502
अलीगढ़ 2448 2523
अकबरपुर 2406 2554
मोहम्मदाबाद 2479 2497
बरौत 2455 2608
बछरावां 2454 2476
मोठ 2503 2607
फैजाबाद 2302 2397
हरगांव 2457 2466
सहारनपुर 2458 2657
घिरौर 2405 2578
पुखरायां 2424 2442
बंथरा 2563 2582