IMD Rain Alert : देश में मानसूनी बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले काफी दिनों से ही अलग अलग राज्यों में बारिश हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में आंधी तूफान और गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं कहां कहां होगी बारिश –
देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो चुका है और सभी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। लेकिन देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में अब बारिश का दौर रूकने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में हल्की फुहारें जरूर गिर सकते हैं। लेकिन तेज बारिश नहीं देखने को मिलेगी। मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं होगा।
पिछले दो दिन से दिल्ली (Delhi Mausam update) में बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आने वाले दिनों में आसमान में हल्के बाद आए रहेंगे। इस दौरान कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। कभी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 के आसपास बना रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग (kal ka mausam) का कहना है कि 16 से 20 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। कभी कभार हल्की बारिश भी होगी। IMD ने कई इलाकों में मेघगर्जन और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की है। अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री तक रह सकता है।
यूपी में बारिश का अलर्ट –
यूपी (up Latest mausam update) में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। लखनऊ समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में जोरदार बारिश हो सकती है। इसके अलावा IMD ने 20 जुलाई तक प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर जोरदार बरसात होगी।
इसके साथ ही यूपी (UP Ka Mausam) के इन दोनों ही हिस्सों में बादल की गरज के साथ तेज बारिश होगी। इस दौरान पूर्वी यूपी में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं, दोनों ही हिस्सों में तेज मेघगर्जन और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (aaj ka mausam) की मानें तो आज सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर और गाजीपुर में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।
बिहार में आंधी बारिश का अलर्ट –
मौसम विभाग (weather update) के मुातबिक, दक्षिण बिहार के गया, नवादा, शेखपुरा और जमुई जिलों में गरज चमक के साथ बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, और औरंगाबाद में तगड़ी बरसात होने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान हैं।
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानिकों ने 16 जुलाई 2025 को सुबह से अगले दिन तक बिहार (Bihar ka Mausam) के ज्यादातर जिलों में बिजली गिरने और गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने के आसार जताए हैं। खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में आंधी-तूफान के साथ बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
राजस्थान के इन जिलों में होगी बहुत तेज बारिश –
राजस्थान में भी मानसून (Rajasthan Monsoon) सक्रिय हो चुका है। कई दिनों से ही अलग अलग जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने राजस्थान के 13 जिलों में बहुत तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है, जिसमें 3 जिलों में रेड अलर्ट है।
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, राजस्थान में अब तक सामान्य से 102 प्रतिशत ज्यादा बारसात दर्ज की जा चुकी है। उदयपुर के अंबामाता क्षेत्र में कॉलोनियों में जलभराव हो गया। जोधपुर रेलवे स्टेशन परिसर और पटरियां पानी में डूब गईं।
