Gold Silver Rate : लंबे समय तक तेजी रहने के बाद आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सोने के अलावा चांदी की भी कीमत कम होती नजर आ रही है। ऐसे में जाने भी लोग सोने और चांदी के गहनों की खरीदी करने का ये काफी शानदार मौका हो सकता है। आइए जानते आज सोने की ताजा कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
देशभर में सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल जाता है। ऐसे में जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी, वहीं अब एक बार फिर से सोने की कीमतों (Gold price) में गिरावट देखी जा रही है।
सोने की कीमतों के गिरने की वजह से ये सोने की खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। इसके अलावा निवेशकों को इइसकी वजह से मुश्किलों का साना करना पड़ रहा है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
देशभर में सावन माह में सोने-चांदी (gold silver price) के बाजारों में हलचल देखी जा रही है। इस दौरान राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने की कीमत में 620 रुपए की भरी गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा चांदी की कीमत (silver price) 1,380 रुपए के नीचे आई गई है। आज गुरुवार (17 जुलाई) को भारतीय बाजार के अनुसार, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी की कीमत ऐसी रही है। व कुछ इस प्रकार हैं:
इस रेट मिल रहा है सोना-
भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (gold price) 99,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है।
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ (delhi gold rate) और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 99, 430 रुपये पर चल रही है।
हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 99, 280 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई सराफा बाजार में कीमत (Chennai gold rate) 99,280 रुपये पर ट्रेंड करता नजर आ रहा है।
आज इस रेट मिल रहा है चांदी-
जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली के सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 1,14 000 रुपये पर चल रही है।
चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,24,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है।
भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,14 000 रुपए पर ट्रेंड करती नजर आ रही है।
ऐसे करें हॉलमार्क की पहचान-
अगर आप सोने (gold rate) के गहने की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही गहनों की खरीदी करनी चाहिए, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी होती है।
भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोने की खरीदी करनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदनी चाहिए।