Gold Price Updates : जुलाई का आधा महीना बीत चुका है और आधा महीना बीतने के बाद भी सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। आज 17 जुलाई को भी सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें धड़ाम हुई है। अगर आप भी हाल फिलहाल में सोना (Sone Ke Bhav) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के भाव क्या हो गए हैं।
बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी 17 जुलाई 2025 को भी सोने की कीमतों में तेज गिरावट का सिलसिला जारी है। अभी आपके पास सोना खरीदने का सही मौका हो सकता है। सोने (Gold Price today) के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के क्या भाव चल रहे हैं।
सोने-चांदी के लेटेस्ट भाव-
देशभर में आज 24 कैरेट सोना (Gold Rate 17 july) 99,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रह है, जो बीते दिनों 99,890 रुपये की दर से बिक रहा था। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की बात करें आज 22 कैरेट सोना 91,440 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,820 रुपये के भाव से कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी भी 1,14,900 रुपये के भाव पर बिक रही है।
अन्य राज्यों में सोने के भाव-
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Prices)99,910 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोना 91,590 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही 18 कैरेट सोना 74,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। जबकि आर्थिक राजधानी मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू में 24 कैरेट सोने का भाव (Sone Ke Rate) 99,760 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव से कारोबार कर रहा है।
वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव (Sone ka bhav) मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरू में 91,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 74,820 रुपये की दर से मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरू के सर्राफा बाजार में कारोबार कर रहा है।
कैसे तय होती है सोने की कीमतें-
सोने और चांदी की कीमतें (Sone Ki Kimatein) हर रोज अपडेट होती है और रोजाना आधार पर सोने की कीमतें तय की जाती है। कई सारे फैक्टर जैसे- एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सीमा शुल्क के अलावा, इंटरनेशनल मार्केट (international market Gold Price) में उथल-पुथल को देखते हुए सोने की कीमतें तय की जाती है। बता दें कि अगर वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनती है तो इन्वेस्टर्स मार्केट से दूरी बनाकर सोने और चांदी जैसी चीजों में सुरक्षित निवेश करते हैं।
क्यों बनी रहती है सोने की मांग-
इसके अलावा भारत में गोल्ड (Sone Ke Rate) का सामाजिक-आर्थिक तौर पर विशेष महत्व होता है। किसी खास त्योहार ओर शुभ मौके पर सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही सोना खरीदना परिवार की संपन्नता का भी प्रतीक माना जाता है। इन सब कारणों के चलते सोने की मांग हमेशा बनी रही है।