Haryana Weather : हरियाणा में मानसून मेहरबान है। कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। हरियाणा में आज फिर से जमकर बारिश होगी। बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। जलभराव से लोग परेशान हो सकते हैं। वहीं, नदियों किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
हरियाणा में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मानसून के बादल अभी भी छाए हुए हैं। बारिश का अंदेशा बना हुआ है। प्रदेश में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, कई जिलों में तो बारिश का आंकड़ा 300 एमएम को क्रॉस कर चुका है। मौसम विभाग ने फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
सामान्य से ज्यादा हुई बारिश
हरियाणा में अब तक 178.2 एमए बारिश दर्ज की जा चुकी है, जोकि सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में आम तौर पर 167 जुलाई तक 128.7 एमएम बारिश (Weather Alert Haryana) होती है। प्रदेश में आने वाले दिनों में एक बार फिर से बारिश का दौर देखने को मिलेगा। प्रदेश में विभिन्न इलाकों में बारिश से लोग परेशान हैं।
कहां कितने एमएम हुई बारिश
- अम्बाला 181.3
- भिवानी 124
- चरखी दादरी 281.6
- फरीदाबाद 117.8
- फतेहाबाद 113
- गुडगांव 220.4
- हिसार 169
- झज्जर 233.5
- जींद 91.1
- कैथल 89.3
- करनाल 147
- कुरूक्षेत्र 259.6
- महेंद्रगढ़ 349.3
- नूंह 320.4
- पलवल 147.5
- पंचकूला 123.2
- पानीपत 112.8
- रेवाड़ी 314.7
- रोहतक 236.9
- सिरसा 111.4
- सोनीपत 121
- यमुनानगर 376.1
हरियाणा में बारिश की संभावना
हरियाणा में अभी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई को दोपहर के बाद अलग-अलग जिलों में गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
इस बार मानसून जमकर मेहरबान दिख रहा है और आने वाले दिनों में और ज्यादा बारिश (rain alert) होने की संभावना है। बारिश से मौसम में ठंड घुल गई है। वहीं कुछ जगहों पर बारिश की वजह से दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
भारत मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के सात जिलों में बारिश का अलर्ट (rain alert haryana) जारी कर दिया गया है। इसमें मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला शामिल हैं।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग सभी जिलों में खराब मौसम का अनुमान जता रहा है।
इन जिलों में 25 से 50% बारिश की संभावना
प्रदेश में 25 से 50% बारिश (Haryana Rain Alert) की संभावना जताई गई है। इसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, फतेहाबाद, जींद, झज्जर, हिसार शामिल है।
मानसून की ट्रफ लाइन इस समय बीकानेर ग्वालियर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। जिससे लगातार नमी वाली हवाएं चल रही हैं। राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते 18 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।