Gold Rate :सोने के दामों में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली है। सोना 22081 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। अलग-अलग शहर में सोने के अलग-अलग दाम (gold price) चल रहे हैं। चलिए जानते हैं कहां पर सोने की क्या कीमत चल रही है।
सोना और चांदी दोनों कीमती धातु हैं। दोनों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चांदी में हाल के दिनों में सोने से भी ज्यादा बढ़ोतरी होते दिख रही है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स संगठन की ओर से सोने के दाम जारी किए जाते हैं। हर दिन सोने की कीमत बदलती रहती है। एक बार फिर से सोने की कीमतों में बदलाव आया है।
7 दिन में कितने बढ़ गए सोने के दाम
सोने की कीमत (gold rate latest update) की बात करें तो 7 दिन में काफी ज्यादा बढ़ गई है। 11 जुलाई को सोना 97511 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 19 जुलाई को 98243 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक सप्ताह में सोने में 732 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
चांदी के दाम कहां से कहां आए
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत भी लगातार बढ़ती जा रही है। 11 जुलाई को चांदी 110290 रुपए प्रति किलो, जो 19 जुलाई को 112700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सप्ताह भर में चांदी की कीमत (silver price) 2410 रुपए प्रति किलो बढ़ गई है।
14 जुलाई को अपने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड (silver all time high record) बनाया है, जो की 113867 रुपए प्रति किलोग्राम है। इसी प्रकार सोने ने 8 जून को बगैर जीएसटी के अपने ऑल टाइम हाई (gold rate all time high) का रिकॉर्ड बनाया था। 8 जून को सोना 99454 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
कल कितने महंगे हुए थे सोना और चांदी
सोने और चांदी (gold and silver price) की बात करें तो शुक्रवार को भी तेजी देखने को मिली थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने के दाम 790 रुपए बढ़ गए थे। यह 98243 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1700 रुपए बढ़कर 112700 प्रति किलोग्राम पहुंच गई।
कैरेट के हिसाब से क्या चल रहे हैं सोने के दाम
कैरेट के हिसाब से देखें तो 18 कैरेट सोने की कीमत (gold price) 73682 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है, जबकि 22 कैरेट सोना जो की जेवरात में सबसे ज्यादा प्रयोग होता है उसकी कीमत 8991 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 24 कैरेट सोने के दाम 98243 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं।
किस शहर में कितने चल रहे हैं दाम
सोने की कीमत अलग-अलग शहर के हिसाब से अलग-अलग है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम (gold rate delhi) 99,520 और 22 कैरेट सोने के दाम 91,250 प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं, जबकि मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Mumbai) 99,380 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,100 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।
कोलकाता में भी कीमत मुंबई की तरह ही है और चेन्नई में भी यही दाम चल रहे हैं। भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम 99,420 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के दाम 91,150 प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। इंदौर, पटना और अहमदाबाद में भी सोने की यही कीमत चल रही है।
सोना कितना हुआ महंगा
इस साल सोने में ऐतिहासिक बढ़ोतरी (Gold Price Hike) देखने को मिली है। 1 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 76162 रुपए प्रति 10 ग्राम थे, जो अब बढ़कर 98243 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। सोने के दाम 22081 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गए हैं, जबकि चांदी की कीमत भी 26683 रुपए बढ़ चुकी है।
चांदी 1 जनवरी को 86017 रुपए प्रति किलो पर थी, जो की बढ़कर 112700 रुपए पर पहुंच गई है। 2024 में सोने की कीमत 12810 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गई थी। ( 20 JULY GOLD PRICE )