Carat Gold Purity :पिछले कुछ समय में सोने के भाव खूब बढ़े हैं और इन बढ़ते भावों के चलते लोग सस्ता खरीदने की ओर अधिक रूख ले रहे हैं। अब सरकार ने आम लोगों के लिए एक जरूरी कदम उठाया है, जिससे अब सोना खरीददारा सस्ता सोना (Gold price ) आसानी से खरीद सकेंगे। इससे सबसे ज्यादा फायदा आम खरीददारो को ही होगा। आइए जानते हैं सरकार के इस जरूरी कदम के बारे में विस्तार से।
सोना खरीददारो को अब सस्ता सोना खरीदनते पर उसकी शुद्धता की गारंटी भी मिलेगी। बता दें कि यह सोना 24, 22, 18 और 14 कैरेट गोल्ड से सस्ता होता है।
अगर आप भी सस्ता सोना (Sone Ke Bhav) खरीदने का सोच रहे हैं तो अब आप आसानी से पूरी गारंटी के साथ सस्ता सोना खरीद सकते हैं। इसके लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। आइए जानते हैं सस्ते सोने से जुड़े सरकार के इस कदम के बारे में।
क्या है सरकार का ये जरूरी कदम
सरकार के इस जरूरी कदम के तहत 9 कैरेट के गहनों पर भी हॉलमार्किंग (Hallmarking of 9 carat) अनिवार्य कर दी गई है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के तहत काम करने वाले भारतीय मानक ब्यूरो (Indian Standards Bureau) संगठन का कहना है कि हॉलमार्किंग से जुड़े नए नियम इसी महीने से लागू कर दिए हैं।
हॉलमार्किंग के जरिए अब सोना कितना शुद्ध है, इस बात का पता चल सकेगा। बीते कुछ समय में बाजार में सोने की कीमतों में खूब इजाफा हुआ है। ऐसे में लोग अब नौ कैरेट सोने के गहने में भी निवेश कर रहे हैं। ये गहने 22 कैरेट या 18 कैरेट के गहनों के मुकाबले थोड़े सस्ते होते हैं।
बीआइएस के अनुसार अब हॉलमार्किंग में सिर्फ 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22कैरेट, 20 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट ही नहीं होंगे, बल्कि अब इसमे 9 कैरेट(9 Carat Gold Purity ) को भी शामिल कर दिया गया है।
अब इन पर हॉलमार्किंग नहीं जरूरी
बीआईएस की ओर से नियमों में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। बता दें कि अब सोने की घड़ियां और पेन को कलाकृतियों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं होगी। इसके अलावा सोने के सिक्कों के बारे में भी रूल्स बदले गए हैं।
अब 24 कैरेट सोने (Uses of 24 carat gold) की पतली शीट से बने सिक्के को ही सोना माना जाएगा और इन 24 कैरेट सोने के सिक्कों को केवल टकसाल या रिफाइनरी द्वारा ही बनाया जाना चाहिए और इन सिक्कों की लीगल करेंसी वैल्यू नहीं होनी चाहिए।
कितना शुद्ध होता है 9 कैरेट गोल्ड
सोना महंगा होने के चलते आज कई लोग ऐसे हैं जो 9 कैरेट गोल्ड (9 Carat Gold hallmark) खरीदते हैं। 9 कैरेट गोल्ड को 375 गोल्ड भी कहते है। इस गोल्ड में 37.5 प्रतिशत सोना होता है। यानी देखा जाए तो इस सोने में सिर्फ 62.5 प्रतिशत की मिलावट होती है। बता दें कि यह मिलावट चांदी, तांबा, जिंक जैसी अन्य धातुओं की होती हैं।
सोने की बढ़ती कीमतों के चलते 22 कैरेट गोल्ड की ज्वैलरी (22 carat gold jewellery)खरीदना आम लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। इस वजह से अब 9 कैरेट गोल्ड की भी जूलरी बन रही हैइस वजह से ज्यादातर लोग18 या 9 कैरेट गोल्ड की सस्ती जूलरी खरीद रहे हैं।
कितने कैरेट में होती है कितनी मिलावट
कैरेट सोना मिलावट
- 24 कैरेट 99.99 प्रतिशत 0.01 प्रतिशत
- 22 कैरेट 91.67 प्रतिशत 8.33 प्रतिशत
- 18 कैरेट 75 प्रतिशत 25 प्रतिशत
- 14 कैरेट 58 प्रतिशत 42 प्रतिशत
- 9 कैरेट 37.5 प्रतिशत 62.5 प्रतिशत
कौन सा गोल्ड होता है सबसे प्योर
कैरेट के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड (24 Carat Gold Purity)सबसे प्योर सोना होता है। यह सोना 99.99 प्रतिशत शुद्ध होता है। 24 कैरेट गोल्ड को 999 गोल्ड भी कहते हैं। हालांकि इस सोने से ज्वैलरी नहीं बनाई जा सकती है।
यह सोना ईंट या बार के रूप में यूपी के यूज होता है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold Uses) की शीट से गोल्ड कॉइन्स भी बनते हैं। कई लोग इन्वेस्टमेंट के मकसद से भी सोना खरीदते हैं। अब इस सोने का मौजूदा भाव 98,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
22 कैरेट गोल्ड की प्योरिटी
भले ही 24 कैरेट गोल्ड सबसे प्योर होता है, लेकिन डिमांड सबसे अधिक 22 कैरेट गोल्ड की होती है। बेहद प्योर गोल्ड जूलरी 22 कैरेट सोने की बनती है। 22 कैरेट गोल्ड (22 karat gold Purity) 91.67 प्रतिशत प्योर होता है। इसलिए इसे 916 गोल्ड भी कहते है। इस सोने में 8.33 प्रतिशत मिलावट होती है।
इनमे मिलावट में चांदी, तांबा, जिंक जैसी दूसरी धातूंए होती है। जानकारी के लिए बता दे कि सोने की जूलरी बनाने के लिए सोने में मिलावट करना जरूरी है। सोने की ज्यादातर जूलरी (22 karat gold jewellery) इसी कैटेगरी की होती हैं, जिससे सोने का मौजुदा भाव 95,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाता है।
18 कैरेट गोल्ड की प्योरिटी
वहीं, अगर बात करें 18 कैरेट गोल्ड (18 carat gold purity)की तो ये सोना 75 प्रतिशत शुद्ध होता है। यानी इस सोने में 25 प्रतिशत मिलावट होती है। इस कैरेट के सोने में 18 भाग सोना होता है और 6 भाग में मिलावट की जाती है।
इस गोल्ड से भी ज्वैलरी तैयारी की जाती है। इस सोने में चांदी, तांबा और जिंक जैसे मेटल्स की मिलावट होती है। इससे सोने का मौजूदा भाव 79,580 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाता है।
कितना प्योर होता है 14 कैरेट सोना
इसके साथ ही 14 कैरेट गोल्ड (14 carat gold purity) की बात करें तो 14 कैरेट का गाल्ड 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड की तुलना में बेहद सस्ता होता है। बता दें कि 14 कैरेट गोल्ड 58 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। इसे 585 गोल्ड के नाम से भी जानते हैं। इस कैरेट के गोल्ड (14 carat gold Price) में 42 प्रतिशत की मिलावट होती है। इस गोल्ड से भी ज्वैलरी बनती है। इस हिसाब से सोने का मौजूदा भाव 63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाता है। ( 20 july gold price )