UP Govt Employees Salary Hike : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के वेतन में जल्द ही वृद्धि होने वाली है। सरकार ने इसको लेकर हरी झंडी दे दी है। कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होगा। प्रदेश के 8 लाख सरकारी कर्मचारी और 4 लाख पेंशनर्स को सरकार के फैसले से सीधा-सीधा लाभ होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार लगातार हर वर्ग के लिए कदम उठा रही है। अब सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का फैसला किया गया है।
सभी कर्मचारियों की सैलरी (UP News Update) में तगड़ी बढ़ोतरी होगी। इस सैलरी में बढ़ोतरी से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। फिलहाल कर्मचारियों को जो सैलरी मिल रही है उसे ढाई गुना तक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी।
योगी सरकार ने की तैयारी शुरू
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (UP Govt) ने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कर्मचारियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी की बात है। पेंशनर्स और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी से पहले सरकार की ओर से अलग-अलग सरकारी संगठनों से सुझाव मांगे गए हैं। सरकार ने सैलरी बढ़ोतरी को लेकर कवायद शुरू कर दी है।
आठवां वेतन आयोग किया जाएगा जल्द से जल्द लागू
केंद्र की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में आठवां वेतन आयोग (8th pay commission) जल्द से जल्द लागू किया जाएगा। केंद्र सरकार के लागू करते ही राज्य सरकार इसको बहुत जल्द लागू कर देगी। इससे प्रदेश के कर्मचारियों को सीधा-सीधा लाभ होगा। यह प्रदेश के करीब 12 लाख कर्मचारियों के लिए यह 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। केंद्र की ओर से अभी नए वेतन आयोग का गठन किया जाना है।
फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ेगी सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) के आधार पर की जाएगी। फिटमेंट फैक्टर 2.86 रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। अगर इतना फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है तो कर्मचारियों की सैलरी में 186% की बढ़ोतरी हो जाएगी।
किसी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए होगी तो यह सैलरी बढ़कर 51,480 रुपए प्रति महीना हो जाएगी। पेंशनर्स की पेंशन में भी 186% की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। योगी सरकार इसको जल्द से जल्द इंप्लीमेंट करने के लिए कार्य कर रही है।
इन कर्मचारियों को होगा लाभ
नया वेतन लागू होने से उत्तर प्रदेश के 8 लाख कार्यरत कर्मचारियों और चार लाख रिटायर्ड कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। योगी सरकारी योजना (yogi govt) को जल्द से जल्द लागू करने वाली है।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग में इसका तगड़ा लाभ दिया जाएगा। प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है।