Haryana Weather Alert : हरियाणा में इस बार मानसून मेहरबान दिखाई दे रहा है। मानसून की बारिश से किसानों को लाभ हुआ है। प्रदेश में लगातार मानसून के बादल बरसते आए हैं। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में तेज बारिश (rain alert) का अनुमान जताया जा रहा है। अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। प्रदेश में एक दिन बारिश रुकने के बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है।
मौसम विभाग की ओर से 6 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 5 दिन में प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
इन इलाकों में हो रही बारिश
21 जुलाई को हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है, जिसमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, जींद, कुरुक्षेत्र आदि शामिल हैं। आज बारिश हल्की देखने को मिली है, लेकिन अब मौसम विभाग (IMD rain Alert) की ओर से 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार
मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। 2 दिन के ठहराव के बाद मानसून (Monsoon rain alert) फिर से इसके लिए हो गया है। सोमवार से ही मानसून अपनी गतिविधियां दिखानी शुरू कर चुका है, जिसके चलते कहीं जिलों में बारिश दर्ज की गई है। यमुनानगर में तेज बारिश का दौर देखने को मिला है, जिससे सड़कों पर पानी भी भर गया।
बिजली गिरने का भी अंदेशा
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में बिजली गिरने (thunderstrom) का भी अंदेशा जताया जा रहा है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया गया है।
इसमें कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर शामिल हैं। मौसम विभाग ने यहां बिजली गिरने की भी आशंका जाहिर की है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आसपास के क्षेत्र में भी तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।
प्रदेश में कितनी हुई अब तक बारिश
हरियाणा में अब तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। सामान्य से 29% ज्यादा बारिश हुई है। 20 जुलाई को हरियाणा में औसतन 147.5 मिलीमीटर बारिश होनी होती है, लेकिन इस बार 20 जुलाई तक 189.9 मिलीमीटर बारिश (barish ka alert) हो चुकी है। इससे पता लगता है कि हरियाणा में मानसून किस हद तक सक्रिय है। मानसून के कारण हुई बारिश से किसानों को फायदा मिला है।
3 दिन का पूर्वानुमान जारी
मौसम विभाग की ओर से तीन दिन का पूर्वानुमान (IMD rain Alert) भी जारी कर दिया गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर मदन के अनुसार 25 जुलाई तक प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
22 जुलाई को हरियाणा के 9 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, अंबाला शामिल है। बारिश को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 75 से 100% तक इन जिलों में बारिश होने की संभावना है।
वहीं, कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, सिरसा में 50 से 75% बारिश होने की संभावना है।
23 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में 23 जुलाई के लिए भी बारिश का अलर्ट (barish ka alert Haryana) जारी किया गया है। 23 जुलाई को हरियाणा के फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला में 25 से 50% बारिश होने की संभावना है। वहीं, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी, झज्जर, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, हिसार और जींद में 25% क्षेत्र में बारिश हो सकती है।
24 जुलाई के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) की ओर से 24 जुलाई को 9 जिलों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसमें पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद में 25 से 50% बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में 25% ही बारिश का अनुमान है।