1 एकड़ की जमीन से 7 लाख की कमाई अगर सपना लगती है तो चलिए आपको बताते हैं इस कमाई की पूरी योजना क्या है-
1 एकड़ से 7 लाख की कमाई
नमस्कार किसान भाइयों यहां पर आपको एक ऐसी फसल की जानकारी देने जा रहे हैं जिससे एक एकड़ से 7 लाख का मुनाफा कमा सकते हैं। कुछ ज्यादा मेहनत कर लेंगे तो 8 लाख भी कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए सभी बातों का ध्यान रखना होगा। खेती कैसे करनी है, उस तरीके पर निर्भर करता है कि मुनाफा मिलेगा या नहीं। अगर वही फसल सामान्य तरीके से लगाते हैं तो मुनाफा आधे से भी कम मिलेगा। लेकिन विशेषज्ञ द्वारा बताए गए इस तरीके से लगाएंगे तो एक एकड़ से 7 से 8 लाख की कमाई कर सकते हैं तो चलिए पहले फसल के बारे में बताते हैं।
इस फसल को लगाने से बढ़ेगी कमाई
दरअसल, यहां पर खीरा की खेती के बात की जा रही है। लेकिन खेती का तरीका ऐसा है कि मुनाफा जरूर देगा। जिसमें नेट हाउस में खीरा की खेती करनी पड़ेगी और ड्रिप का इस्तेमाल करना पड़ेगा। जिससे फसल को सही मात्रा में जरुरत के अनुसार पानी मिलेगा। मल्चिंग लगानी पड़ेगी। जिससे खरपतवार नियंत्रित होगी। तथा मिट्टी में नमी बन रहेगी। बेड बनाना होगा और दो बेड के बीच की दूरी 5 फीट 2 पौधों के बीच की दूरी 1 फिट रखें।

जिसमें पौधों को सपोर्ट देने के लिए जाली का भी इस्तेमाल करें। इससे क्या होगा कि फल की गुणवत्ता बढ़िया होगी। उत्पादन अधिक मिलेगा। एक एकड़ में लगभग 8500 पौधे तैयार हो जाएंगे। जिससे कमाई होगी।
उत्पादन और कीमत
कीमत की बात करें तो इस समय मान लीजिए की खीरा ₹20 किलो है तो अगर ₹20 किलो भी जाता है तो भी 7 से 8 लाख की आमदनी हो सकती है। दरअसल, अनुमान यह है कि एक एकड़ में 8500 पौधे लगेंगे तो 35 से 40 टन उत्पादन मिलेगा। 4 माह की यह फसल किसान को मुनाफा देगी। खीरा की फसल 45 दिन में तैयार हो जाती है। इसमें आगे 120 दिन तक चलेगी। लेकिन तुड़ाई 45 से 50 दिन में शुरू हो जाएगी। नेट हाउस में खेती करने का यही फायदा है फलों की गुणवत्ता ज्यादा बेहतर होती है। उत्पादन अधिक मिलता है, तथा कीटनाशक आदि का खर्चा कम होता है।