Gold Price : सोने चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ौतरी ने आम लोगों के पसीने छूड़ा दिए हैं। सोना आए दिन नए रिकॉर्ड बनाते जा रहा है। जनवरी 2025 में 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। आज भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ऐसे में अगर आप सोना के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
आमतौर पर साल दर साल सोने व चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी होती है। लेकिन साल 2025 में सोने के भाव में सबस ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है। साल की पहली छहमाही में सोने ने लगभग 34 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। जनवरी महीने में 75 से 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बिकने वाला सोना अब 1 लाख के पार जा पहुंचा है।
अगर पिछले एक दश्क के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने ने 2025 में सबसे अधिक रिटर्न दिया है। अभी भी सोने व चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कुछ ही समय में अब शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इसके बाद त्यौहार आ जाएंगे। ऐसे में सोने की डिमांड में तेजी आएगी और इसकी कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच सकती हैं।
22 और 24 कैरेट सोने का ताजा रेट –
जुलाई महीने की शुरूआत से सोने में तेजी (Gold rate Hike) देखने को मिल रही है और अब महीना खत्म होने को है लेकिन सोना नीचे नहीं आया है। यह आए दिन नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। आज सावन महीने में सोना व चांदी रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज यानी 25 जुलाई, 2025 को 24 कैरेट सोना 1,02,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उपर कारोबार कर रहा है।
वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 93,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आज सोने के भाव में 1000 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। अब चांदी की कीमतों की बात करें तो कल शाम को यह 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बिक रही थी। वहीं, आज चांदी 1,19,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेड कर रही है।
इस वजह से महंगा हो रहा सोना?
सोने और चांदी की कीमतों (gold silver price) में हो रही लगातार बढ़ौतरी के पीछे कई अहम कारण हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता को भी माना जा रहा है। अमेरिका द्वारा कई देशों में बढ़ाए गए ट्रैरिफ की वजह से ट्रेड वॉर चल रही है जिसकी वजह से सोने की कीमतों को सपॉट मिला है
ऐसे में सोने के दाम (sone ka bhav) सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। वहीं, निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर रहे हैं और इसकी डिमांड बढ़ने से सोने के दाम में तेजी से बढ़ौतरी हुई है और डॉलर में भी कमजोरी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी की कीमतें तेजी से उपर जा रही हैं।
इसके अलावा, घरेलू बाजार में स्टॉकिस्टों की भारी खरीदारी और औद्योगिक मांग में तेजी भी बड़ी वजह है। सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक, सावन जैसे त्योहारों और धार्मिक अवसरों पर चांदी की मांग पारंपरिक रूप से बढ़ जाती है। इससे चांदी व सोने (gold silver price) की डिमांड तेजी से बढ़ी है और दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिला है।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 93,960 1,02,490
चेन्नई 93,810 1,02,340
मुंबई 93,810 1,02,340
कोलकाता 93,810 1,02,340
जयपुर 93,960 1,02,490
नोएडा 93,960 1,02,490
गाजियाबाद 93,960 1,02,490
लखनऊ 93,960 1,02,490
बंगलुरु 93,810 1,02,340
पटना 93,810 1,02,340
