Gold Price : रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहे सोने के भाव पर अब ब्रेक लग गया है। आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। सावन का महीना चल रहा है और ऐसे में अगर आप सोने की खरीदी (Gold buying Tips) करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए मौका सही साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं आज कितना सस्ता हुआ सोना।
जनवरी 2025 से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है दोनों ही कीमत (Today gold price) धातुओं के बढ़ते दामों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। हालांकि अब अचानक सोना और चांदी धड़ाम हो गया आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
सोने ने साल 2025 की पहली 6 में लगभग 34 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। सोने की बढ़ती कीमतों (Sone ki kemat) ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। हालांकि सावन के महीने की शुरुआत के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold reports) के अनुसार आज यानी 26 जुलाई को 999 प्रतिशत प्योरिटी वाला 24 कैरेट सोना 98000 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वही 916 प्रतिशत प्योरिटी वाला 22 कैरेट सोना 90441 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
वहीं 750 प्रतिशत शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत (18K Gold price) बात करें तो इसका भाव 74051 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 585 प्रतिशत प्योरिटी वाला 14 कैरेट सोना 57760 प्रति 10 ग्राम पर है।
सोना-चांदी आज कितने रुपये हुआ महंगा?
| शुद्धता | गुरुवार शाम के रेट | शुक्रवार सुबह का भाव | कितने बदले रेट | |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 98880 | 98735 | 145 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 98484 | 98340 | 144 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 90574 | 90441 | 133 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 74160 | 74051 | 109 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 57845 | 57760 | 85 रुपये सस्ता |
| चांदी (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 115092 | 114988 | 104 रुपये सस्ती |
आज इस रेट मिल रही चांदी-
चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिलती है। 26 जुलाई को चांदी का भाव (Silver price) 114988 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं गुरुवार को 115000 92 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि यह कीमत बिना जीएसटी के बताई गई है। अगर आप सोने व चांदी की खरीदारी (Silver price today) करने की सोच रहे हैं तो मार्केट जाने से पहले इसके ताजा रेट और मेकिंग चार्ज के बारे में जान ले।
