Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून अनने चरम पर है। बीते कई दिनों से हरियाणा के कई जिलों में खूब बरसात देखने को मिली है, लेकिन उसके बाद अब दो तीन दिन से धूप के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा है। अब इसी बीच आईएमडी (IMD Rain Alert) ने हरियाणा के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। अपडेट के मुताबिक हरियाणा में मानसून एक बार एक्टिव होने वाला है।
वैसे तो हरियाणा में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। अब हरियाणा के कई जिलों में हुई तेज बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है, लेकिन बीच में दो तीन की धूप के चलते वापस से तापमान में बढ़ौतरी हो गई है।
अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा में मौसम (Haryana Ka Mausam) को लेकर लेकर पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में अब एक बार फिर मानसून सक्रिय होने वाला है। आइए खबर में जानते हैं कि मानसून के एक्टिव होने के बाद कब कहां बरसात हो सकती है।
इन जिलों में मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana Weather Forecast)में आज 26 जुलाई को बारिश में कमी के आसार जताए है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के 14 जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
हालांकि कल 27 जुलाई को भी हरियाणा (Haryana Weather) के किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इसके बाद 28 जुलाई से एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा और पूरे हरियाणा में बारिश का दौर शुरु हो जाएगा।
उस दिन के लिए आईएमडकी की ओर से पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बीते दिनों कहां हुई सबसे अधिक वर्षा
IMD का कहना है कि इस बार हरियाणा (IMD Rainfall Alert 25 July) में औसत से 23 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, 24 जुलाई तक सामान्य तौर पर 170.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, अब तक 208.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।
अब तक हरियाणा में सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 472.3 मिमी दर्ज की गई है और सबसे कम कैथल में 95 मिमी हुई रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही अंबाला, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और यमुनानगर जैसे पांच जिलों में बारिश का आंकड़ा 300 मिमी से अधिक हो चुका है।
दो दिनों कमजोर पड़ेगा मानसून
पूर्वानुमान (IMD Weather Forecast) के अनुसार हरियाणा में कल 27 और 28 जुलाई को मानसून (Haryana Rain Alert) कमजोर हो सकता है और बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।
इन दो दिनों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मौसम साफ रहने के आसार है वहीं अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 0 से 25 प्रतिशत बारिश के आसार है। वहीं, पंचकूला और यमुनानगर में 25 से 50 प्रतिशत बारिया की संभावना है।
इस दिन से होगा मानसून सक्रिय
इसके साथ ही 27 जुलाई से मानसून (Haryana Monsoon Updates) एक बार फिर मजबूर हो सकता है और इस दौरान 12 जिलों सहित फरीदाबाद में 50 से 75 प्रतिशत बारिश के आसार है।
इस दौरान यमुनानगर में बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है, यहां 75 से 100 प्रतिशत बारिश हो सकती है। वहीं, 27 और 28 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और अन्य जिलों में यलो अलर्ट रहने वाला है।
