UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कर्मचारियों के डीए (UP DA news) में तगड़ी बढ़ौतरी कर राज्य सरकार ने उनकी मौज कर दी है। अब प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई से लड़ना आसान हो गया है। आइये जानते हैं राज्य कर्मचारियों के लिए सरकार ने कितनी डीए (dearness allowance) बढ़ौतरी की है।
उत्तर प्रदेश के करीब 12 लाख सरकारी कर्मचारी साल 2025 की दूसरी डीए (DA Hike 2025) बढ़ौतरी का इंतजार कर रहे थे। हाल ही के अपडेट के अनुसार राज्य के कर्मचारियों (central govt employees) के महंगाई भत्ते में सरकार की ओर से तगड़ी बढ़ौतरी की जाएगी।
इसके साथ ही प्रदेश के करीब 16 लाख पेंशनर्स के लिए डीआर में भी बढ़ौतरी होनी है। सरकार अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए व डीआर (DA/DR hike) में संशोधन कर राहत देगी। इसका फायदा कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी होगा।
प्रदेश सरकार कर रही यह इंतजार
उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) इस साल जनवरी से लेकर जून तक का महंगाई भत्ता (DA hike 2025) पहले ही बढ़ा चुकी है। अब उम्मीद की जा रही है कि अगली डीए बढ़ौतरी भी जल्द ही कर दी जाएगी, जो जुलाई से लेकर दिसंबर 2025 तक के लिए होगी।
डीए (Dearness Allowance) में बढ़ौतरी के बाद राज्य कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी, इससे उनका घरेलू बजट सुधरेगा। अगली डीए बढ़ौतरी (UP DA Hike July 2025) के लिए राज्य सरकार पहले केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ने का इंतजार कर रही है। इसके बाद राज्य में कभी भी डीए (DA latest news) बढ़ौतरी लागू की जा सकती है।
इतने प्रतिशत बढ़ेगा इस बार डीए
इस बार अनुमान है कि केंद्र सरकार (central govt) की ओर से डीए में 3 प्रतिशत डीए बढ़ौतरी की जा सकती है। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों का डीए (DA hike 2025) बढ़ा सकती है। जैसे ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए व डीआर (DA/DR hike) में बढ़ौतरी होती है तो विभिन्न राज्यों के कर्मचारी भी यही मांग करने लगते हैं।
उत्तर प्रदेश में तो केंद्र की तर्ज पर ही डीए (DA latest update) बढ़ौतरी आमतौर पर होती रही है। अब उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों का डीए केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर ही 55 प्रतिशत है।
सैलरी में आएगा इतना उछाल
कुछ एक्सपर्ट्स ये भी मान रहे हैं कि मई तक के AICPI के आंकड़ों के अनुसार इस बार केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का DA (dearness allowance) चार प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार भी इतनी ही बढ़ौतरी डीए में कर सकती है।
इससे जिस कर्मचारी को हर माह 18 हजार रुपये बेसिक सैलरी (basic salary hike) मिलती है, उसे हर माह 720 रुपये और जुड़कर मिलेंगे। अगर डीए 3 प्रतिशत बढ़ता है तो वेतन में बढ़ौतरी कम होगी। इसी अनुपात से पेंशनर्स के डीआर (dearness relief) में बढ़ौतरी से उनकी पेंशन वृद्धि होगी।
कर्मचारियों को मिलेगा एरियर
डीए और डीआर (DA/DR hike 2025) बढ़ौतरी की घोषणा केंद्र सरकार की ओर से दीवाली के आपपास ही की जाती है। ऐसे में यह लागू तो जुलाई से ही होगा लेकिन देरी से मिलने के कारण एरियर (DA arrears) दिया जा सकता है।
इसी तरह से अगर यूपी में डीए (UP DA News) बढ़ौतरी में देरी होती है तो प्रदेश के कर्मचारियों को एरियर का भुगतान किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस साल की दूसरी छमाही के डीए व डीआर हाईक (DA/DR hike) पर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।