Rain Alert Haryana : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। प्रदेश में अब तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। एक बार फिर से तगड़ी बारिश का अनुमान है। आज से मानसून फिर से एक्टिव हो गया है।
हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। देश के अलग अलग इलाकों में तेज से अति तेज बारिश दर्ज की जा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा भी अछुता नहीं है।
हरियाणा में मंगलवार को भी बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) है। प्रदेश में मंगलवार को विभिन्न हिस्सों में बहुत तेज बारिश का दौर जारी है।
इन जिलों में चल रही है बारिश
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अलग अलग जिलों के लिए वेदर का अलर्ट (Weather Alert Haryana) जारी किया गया है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बहुत तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।
मंगलवार दोपहर को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है। हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जा रही है। इसमें रोहतक, जींद, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, गुरूग्राम, नूंह, पलवल, रेवाड़ी शामिल हैं।
13 जिलों के लिए येलो अलर्ट
हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) विभाग की ओर से सूबे के सभी जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसमें चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक शामिल हैं। तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है।
अब तक कितनी हुई प्रदेश में बारिश
हरियाणा में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज (Haryana Me barish) की गई है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार हरियाणा में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।
कुछ जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में औसतन बारिश 212 मिमी दर्ज की गई है। आम तौर पर इस दिन तक हरियाणा में 191.3 मिमी बारिश होती है। 11 प्रतिशत बारिश सामान्य से ज्यादा हो चुकी है।
कहां कैसी होगी बारिश
हरियाणा (Rain Alert Haryana) में अगले 24 घंटे में चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, हिसार, भिवानी, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ में बारिश हो सकती है। करनाल, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, रोहतक में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
प्रदेश में बुधवार के बाद वीरवार तक मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल में मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, जींद, सोनीपत, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, रेवाड़ी, भिवानी में हल्की बारिश की संभावना है।
