Gold Rate Updates : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला अब भी जारी है। अब बीते कुछ दिनोां से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन अब बीते दिनों की गिरावट के बाद आज एक बार फिर सोने की कीमतों (Sone Ke Bhav)में उछाल आया है। अगर आप भी आज सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि आज सर्राफा बाजार में 10 ग्राम गोल्ड के ताजा रेट क्या चल रहे हैं।
सावन का महीना समाप्त होने को हैं और सावन के इस महीने में सोने की कीमतों में उथल-पुथल का दौर जारी है। बीते दिनों की गिरावट के बाद अब दोनों कीमती धातुएं अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। अगर आप भी हाल फिलहाल में सोना (Gold Silver Price ) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि आज 5 अगस्त को सोने के भाव क्या चल रहे हैं।
एक्सपर्ट ने दी सोने को लेकर जानकारी
एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान सोना-चांदी की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते सोने के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। उनका कहना है कि आने वाले समय में सोने (Sone Ke Bhav) की तुलना में चांदी की डिमांड खूब रह सकती है।
इतने बढ़े सोने के भाव
सोने के भाव (Sone Ke Rate)की बात करें  तो आज 5 अगस्त को जयपुर सर्राफा मार्केट में शुद्ध सोने के भाव में 600 रुपए का उछाल आया है,  जिसके बाद इसका भाव 102,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, जेवराती सोने के रेट की बात करें तो 22 कैरेट सोने के भाव (22 carat gold rate)में भी आज 600 रुपए का उछाल आया है, जिसके बाद इसके भाव 95,500 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है। 
एक किलो चांदी के रेट
सोने के अलावा  बात करें चांदी (Gold Silver Rate)की तो इस समय में सर्राफा बाजार में चांदी के भाव अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर है। सावन के इस महीने में चांदी के भाव एक बार भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं आए। बीते कुछ  दिनों से चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज 5 अगस्त को भी चांदी में 1100 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद अब इसके भाव (Gold Price) 1,14,700 रुपए प्रति किलो हो गए है।
क्यों आ रही सोने में तेजी
एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोना (Gold Rate Updates) और चांदी की कीमतों में बंपर बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती हैं। जानकारों का कहना है कि सोने को अब लोकप्रिय और सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाने लगा है। उनका कहना है कि चांदी के अलावा (Silver Latest Price)सोने की कीमतें अब ठहराव के दौर में जा सकती है। उन्होनें सोने में तेजी के पीछे की वजह भी बताई है। उनका कहना है कि इजराइल-ईरान और रूस-यूक्रेन के बीच भू-राजनीतिक संघर्ष, टैरिफ वॉर, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के चलते सोने की की कीमतों में तेजी आई है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		