KL Rahul Trade: आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल को ट्रेड कर सकती है। फ्रैंचाइज़ी के हालिया पोस्ट ने इस अटकल को और हवा दे दी है।
KL Rahul Trade Deal: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन उससे पहले ही इस सीजन को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। आईपीएल 2025 के फाइनल के तुरंत बाद ही ट्रेड विंडो खुल गई थी, और अब इस दौरान कई बड़े खिलाड़ियों को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं।
इन खबरों के बीच केएल राहुल का नाम लगातार सुर्खियों में है। पिछले सीजन उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में खरीदकर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था। हालांकि, अगले सीजन से पहले ही उनके ट्रेड होने की चर्चा जोर पकड़ रही है, और दिल्ली कैपिटल्स ने भी इस ओर इशारा दे दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स करेगी KL Rahul को ट्रेड?
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे केएल राहुल (KL Rahul) के ट्रेड की अटकलें जोरों पर हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रेट्रो पोस्ट साझा किया, जिसमें पुरुष और महिला खिलाड़ियों की पुरानी तस्वीरों का कोलाज बनाया गया था।
इस पोस्ट में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स से लेकर मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा जैसे कई नाम शामिल थे, लेकिन केएल राहुल जैसा बड़ा खिलाड़ी नदारद था। इस वजह से फैंस को अंदेशा है कि दिल्ली कैपिटल्स उन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज कर सकती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिखाई रुचि
फिलहाल केएल राहुल (KL Rahul) दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वॉड का हिस्सा हैं, लेकिन ट्रेड विंडो के दौरान उन्हें लेकर चर्चा गर्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके ट्रेड में रुचि दिखाई है। हालांकि, किन खिलाड़ियों के बदले ट्रेड होगा, इस पर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से भी अभी तक इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।