ICC Rankings For ODI: आईसीसी की तरफ से ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी गई हैं, जिसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। वहीं वेस्टइंडीज को फायदा पहुंचा है और टीम इंडिया टॉप पर है।
इन दिनों पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के 2 मुकाबले पूरे हो चुके हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 में जीत दर्ज की है। पहला मैच पाकिस्तान और दूसरा वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में हार के साथ पाकिस्तान को वनडे रैंकिंग (ICC Rankings) में बड़ा झटका लगा है। वहीं रैंकिंग में टीम इंडिया टॉप पर है।
आईसीसी ने टीमों की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की, जिसमें पाकिस्तान को एक पायदान का झटका लगा है, जबकि वेस्टइंडीज एक पायदान ऊपर पहुंच गई है।
पांचवें पायदान पर खिसकी पाकिस्तान टीम (ICC Rankings)
बता दें कि पहले पाकिस्तान टीम चौथे पायदान पर थी, जो अब 102 रेटिंग के साथ पांचवें पर पहुंच गई है। वहीं पांचवें नंबर पर रहने वाली श्रीलंका 103 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर आ गई है।

वेस्टइंडीज को हुआ फायदा (ICC Rankings)
पाकिस्तान को दूसरा वनडे हराने वाली वेस्टइंडीज को एक पायदान का पायदान का फायदा पहुंचा है। 10वें नंबर पर रहने वाली वेस्टइंडीज नौवें नंबर पर आ गई है। टीम के पास 78 की रेटिंग मौजूद है। वहीं बांग्लादेश 10वें पर खिसक गई, जो पहले 9वें पर थी।
टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार
गौरतलब है कि वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार है। मेन इन ब्लू 124 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर मौजूद है। गौर करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया ने फरवरी-मार्च में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है।

रैंकिंग में न्यूजीलैंड 109 पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं ऑस्ट्रेलिया यानी कंगारू टीम तीसरे पायदान पर है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पास भी 109 रेटिंग मौजूद है। इस लिहाज से टीम इंडिया का आगे भी नंबर वन बने रहना साफ नजर आ रहा है क्योंकि दूसरे पायादन पर मौजूद टीम की रेटिंग और टीम इंडिया की रेटिंग में काफी फर्क है।
टॉप-10 टीमों की ICC ODI Rankings
पोजीशन | टीम | मैचों की संख्या | टोटल अंक | रेटिंग |
1 | भारत | 36 | 4471 | 124 |
2 | न्यूज़ीलैंड | 38 | 4160 | 109 |
3 | ऑस्ट्रेलिया | 32 | 3473 | 109 |
4 | श्रीलंका | 39 | 4009 | 103 |
5 | पाकिस्तान | 34 | 3465 | 102 |
6 | दक्षिण अफ्रीका | 29 | 2775 | 96 |
7 | अफगानिस्तान | 25 | 2279 | 91 |
8 | इंग्लैंड | 34 | 3003 | 88 |
9 | वेस्टइंडीज | 34 | 2662 | 78 |
10 | बांग्लादेश | 32 | 2465 | 77 |