UP Employees Salary Hike :उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में जल्द बढ़ोतरी होने वाली है, लेकिन इसको लेकर अभी असमंजस है कि कितनी बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ोतरी को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने बताया है कि 13, 14, 34 या 54% सैलरी किस फार्मूले से बढ़ सकती हैं। आईए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय
यूपी में कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आई है। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी का फॉर्मूला सामने आ गया है। अलग अलग एक्सपर्ट्स ने बताया है कि कर्मचारियों की सैलरी में कैसे और कितनी बढ़ौतरी होगी। चलिए जानते हैं कर्मचियों को सैलरी बढ़ौतरी में कितने प्रतिशत का लाभ मिलेगा।
लगाया गया फिटमेंट फैक्टर का अनुमान
कर्मचारियों की सैलरी (basic Salary Hike) के लिए एंबिट कैपिटल और कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के रिसर्च नोट में संभावित फिटमेंट फैक्टर बताया गया है। इसके साथ ही बैठक में बेसिक पे व सैलरी पर भी अनुमान लगाया गया है। सैलरी में इससे बहुत सारा इजाफा होगा।
बेसब्री से कर्मचारियों को इंतजार
उत्तर प्रदेश में लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आठवें वेतन आयोग (8th pay commission) के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। कर्मचारियों के लिए इसकी घोषणा जनवरी 2025 में हुई थी। नए वेतन आयोग का गठन नहीं हो पाया है। कर्मचारियों का इंतजार बढ़ रहा है।
कितनी होगी कर्मचारियों की सैलरी, लगाया अनुमान
ब्रोकरेज फर्मों की ओर से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी (employees Salary) पर पड़ने वाले असर को दिखाया गया है। एंबिट कैपिटल और कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के रिसर्च नोट में संभावित फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा की गई है। इसमें पता लगाया गया है कि बेसिक पे व सैलरी में कितनी बढ़ौतरी होगी।
कितनी बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी
एम्बिट कैपिटल का अनुमान :
एम्बिट कैपिटल (Ambit Capital) के अनुसार 9 जुलाई को भी एक रिपोर्ट आई है। फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच होने का अनुमान है। फिटमेंट फैक्टर 1.82 रखा जाए तो सैलरी 14 प्रतिशत बढ़ेगी। फिटमेंट फैक्टर को 2.15 की रेंज में रखा गया है। सैलरी 34 प्रतिशत रखी जाए और 2.46 की रेंज में फिटमेंट फैक्टर रखा जाए तो सैलरी में 54 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है।
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी का अनुमान
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के अनुसार फिटमेंट फैक्टर (UP Employees Fitment Factor) 1.8 होने की संभावना है। इससे सैलरी में 13 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है। 8वें वेतन आयोग के लगाए गए अनुमानों के आधार पर मौजूदा समय में 97,160 रुपये अलाउंस सहित सैलरी बनती है। आइए जानते हैं इस सैलरी के आधार पर कितनी सैलरी बढ़ेगी।
1.82 के फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी सैलरी
कर्मचारियों के लिए 1.82 का फिटमेंट फैक्टर (UP Employees Salary Hike) रखा जाता है तो एम्बिट बेस केस में वेतन 14 प्रतिशत बढ़कर 1,15,297 रुपये हो सकता है। वहीं, एंबिट मीडियन केस के अनुसार 2.15 फिटमेंट फैक्टर रखा जाता है तो वेतन 34 प्रतिशत बढ़ सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी 1,36,203 रुपये बढ़ सकती है।
एंबिट के अनुसार अगर 2.46 फिटमेंट फेक्टर (Fitment Factor) रखा जाता है तो सैलरी में 54 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है। यह 1,51,166 रुपये पर जा सकती है। कोटक के अनुसार 1.8 फिटमेंट फैक्टर रहता है तो सैलरी मे 13 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है। इससे सैलरी 1,09,785 रुपये हो जाएगी।
महंगाई भत्ता हो जाएगा 0
नया वेतन आयोग (New Pay commission) लागू होने पर मौजूदा महंगाई भत्ता शून्य हो जाएगा। ऐसा ही पिछली बार भी किया गया था। पिछली बार संशोधन (Salary Revise) के वक्त 2016 में जब 7वें वेतन आयोग को लागू किया गया था।
इस समय 125 परसेंट महंगाई भत्ते (DA) को बेसिक पे में मर्ज किया गया था। इसके बाद महंगाई भत्ता 0 हो गया था। पिछली बार महंगाई भत्ते को रीसेट करने के बाद 14.3 परसेंट की बढ़ौतरी हुई थी।