Gold Price Forecast : आज के समय में लोग सोने में इन्वेस्टमेंट को खूब तवज्जू दे रहे हैं, क्योंकि सोने के भाव समय-समय के साथ-साथ बढ़ते जा रहे हैं। अब इसी बीच सोने को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में सोने के भाव (Gold Price Prediction ) 2.5 लाख के पास पहुंच सकते हैं। हालांकि अभी सोने के भाव 1 लाख के पास चल रहे हैं। आइए जानते हैं सोने से जुड़े अपडेट के बारे में।
सोने की कीमतों में हर दिन बढ़ौतरी देखी जा रही है। जहां पहले 10 ग्राम सोने की कीमत सिर्फ 30,000 रुपये हुआ करती थी। लेकिन जुलाई 2025 तक इसके भाव लगभग 1 लाख रुपये के पास ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से देखे तो आने आने वाले समय में सोने की कीमत (Gold Rate Forecast ) 2.5 लाख रुपये तक पहुंचने के आसार है। आइए खबर में जानते हैं कि कब तक सोने के भाव 2 लाख के पास पहुंच सकते हैं।
क्यों बढ़ रहे सोने के भाव
राजधानी दिल्ली (Delhi Gold prices) में आज 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 1,02,640 रुपये के आस-पास चल रहे हैं। वहीं 22 कैरट का दाम भी इसी के आसपास है। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 6 साल में सोने की कीमतें 200 प्रतिशत तक बढ़ी है। कई लोगों के मन में यह सवाल बना रहता है कि आखिर सोने की कीमतें क्यों बढ़ रही है तो इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि सोने के भाव (Sone Ke Rate) बढ़ने के पीछे ग्लोबल टेंशन सबसे बड़ा कारण है। एक तरफ रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है तो दूसरी ओर इरान और इसरायल के बीच संघर्ष के चलते भी कीमतें बढ़ जाती है।
कितने सालों में सोना पहुंचेगा 2 लाख के पार
वैसे तो इन्वेस्टर्स के लिए लिए सोना (Gold Prices Updates) हमेशा से ही इन्वेस्टमेंट का एक बेस्ट ऑप्शन रहा है। अप्रैल 2025 में देखा गया है कि MCX में 10 ग्राम सोना (10 grams gold in MCX) 101,078 रुपये तक पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक सोने की इस स्पीड को देखते हुए एक्सपर्ट ने अनुमान लगाया है कि 10 ग्राम सोने की कीमतें (Sone Ki Kimatein)अगले 5 साल में 225,000 रुपये तक पहुंचने के आसर हैं। साल 2019 से 2025 के बीच सोने की कीमतों में 18 प्रतिशत प्रति साल की दर से तेजी आई है। अगर ऐसा ही रहता है तो सोने की कीमतें 2.5 लाख तक पहुंच जाएगी।
कब स्थिर रहती है सोने की कीमतें
हालांकि एक ओर रिपोर्ट के मुताबिक सोने (Sone Ke Rate) का बाजार समेकन के दौर में प्रवेश कर रहा है। जब तक कोई बड़ी घटना या अंतरराष्ट्रीय तनाव नहीं होता है, तब तक कीमतें स्थिर हो सकती हैं। इसके साथ ही चीन ने अपने बीमा क्षेत्र के कुल परिसंपत्ति का 1 प्रतिशत सोने में निवेश किया है और वहीं, केंद्रीय बैंक सोने की खरीदारी कम कर रहे हैं। सोने की कीमतों का फ्यूचर (gold price futures)अभी देखना बाकी है।