Gold Price Latest Update : सोने की कीमत में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। कल के मुकाबले सोने की कीमत शुक्रवार को बढ़ गई है। सोना 1 लाख से ऊपर पर ट्रेड कर रहा है। अब सोने (Gold Price Prediction) को लेकर एक नई रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया गया है कि दिसंबर 2025 तक सोने की कीमत क्या हो जाएगी। पुरानी सभी भविष्यवाणियों को पीछे छोड़ता हुआ सोना 100000 के पार तो बहुत पहले ही हो चुका है।
सोना एक कीमती धातु है, जिसके दाम हमेशा ही घटते और बढ़ते रहते हैं। सोने का तब से महत्व है, जब रुपया और अन्य प्रकार के ट्रेड के साधन नहीं थे।
वर्षों से लोग सोने (gold price latest update) के बदले में ट्रेड करते आए हैं, लेकिन आज के ट्रेड वॉर के समय में सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। सोना 100000 के पार जा चुका है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने को प्रभावित करने के पीछे सबसे बड़ा जिम्मेदार अमेरिका को माना जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से सत्ता में आने के बाद से ही रिसिप्रोकल टैक्स (tax on gold) लगाए जाने को लेकर ऐलान कर दिया गया था।
इसके बाद बाजारों में हलचल मच गई और सुरक्षित निवेश के लिए निवेशकों ने सोने को चुना। इससे सोने की मांग बढ़ गई और सोने के दाम बढ़ते चले गए। रिसिप्रोकल टैक्स को लेकर ट्रंप अभी भी सक्रिय है और इससे सोने को लगातार मजबूती मिली हुई है।
कितने बढ़ गए हैं सोने के दाम
सोने के दाम (gold rate) साल की शुरुआत से ही बढ़ते आ रहे हैं। अब तक सोने की कीमत 35% से ज्यादा बढ़ चुकी है। साल की शुरुआत में सोना ₹76000 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था, लेकिन अब सोने की कीमत 1 लाख के पार है।
एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि इस साल के अंत तक सोना एक लाख के पार जाएगा, लेकिन यह रिकॉर्ड तो सोने ने साल के मध्य में ही ध्वस्त कर दिया।
क्या चल रही है सोने की कीमत
15 अगस्त को सोना (gold price latest update) कल के मुकाबले चार रुपए ज्यादा महंगा बिक रहा है। एमसीएक्स पर 3 अक्टूबर के एक्सपायरी वाले सोने की कीमत 100189 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।
सोना आज दिन में कुछ समय के लिए एक लाख से नीचे भी आया और सोने की कीमत 99926 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, लेकिन सोने का हाईएस्ट पॉइंट 100438 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। आज सुबह सोना 100297 रुपए पर खुला था, जबकि कल सोना 100185 रुपए पर बंद हुआ था।
दिसंबर 2025 तक कितनी हो जाएगी सोने की कीमत
सोने की कीमतों (gold price prediction) में दिसंबर 2025 तक और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। गोल्डमैन की रिपोर्ट के अनुसार साल के अंत तक सोना 130000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा।
अगर परिस्थितियां सामान्य नहीं होती हैं तो सोने के दाम 138000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकते हैं। यानी कि आम आदमी की पहुंच से सोना पहले ही दूर है। साल के अंत तक और ज्यादा दूर हो जाएगा।
