Gold Price Today :आज यानी 15 अगस्त से पहले सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। सोने और चांदी की कीमत (Silver Price today) बढ़ने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी करने का प्लान कर रहे थे, उनको परेशानी का सामनर करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
अगर आप सोने और चांदी की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। जब भी आप सोने की खरीदी करते हैं तो इससे पहले आपको सोने की कीमतों (Sone ki Kemat) के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
आज यानी 15 अगस्त को सोने की कीमतों में बढौतरी दर्ज की जा रही है। सोने के अलावा चांदी के रेट भी लगातार बढ़ रहे हैं। खबर में जानिये आज सोना किस रेट मिल रहा है।
सर्राफा बाजार में इस रेट मिल रहा है सोना चांदी
भादों माह की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार से सोना चांदी की कीमतों में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। 14 अगस्त को बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमत (Gold Price Today) में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि चांदी की कीमत में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है। आज सोने की कीमत 98,650 रुपये के हिसाब से मिल रहा है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना
आज यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 15 अगस्त को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 98,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत भी आज 93,950 रुपये पर चल रही है।
चांदी के ये हैं दाम
चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो आज चांदी की कीमत (Silver Price latest Update) 1,26,000 प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रही है। वहीं कल चांदी 1,26,000 प्रति किलोग्राम पर मिल रहा है। आज चांदी की कीमत स्थिर रही है।
सोने की कीमतों में जारी उतार चढ़ाव का दौर
एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिछले कुछ दिनों से जिस तरह लगातार सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है तो वहीं कभी तेजी भी देखने को मिल रही है। उससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही सोने की कीमत (Gold Rate Today) फिर एक लाख के रुपये के पार हो सकता है। हालांकि, उतार चढ़ाव उसके बाद भी बना रहेगा।
