Gold Silver Price :सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीते कुछ दिनों सोने के भाव में उछाल देखा जा रहा था, लेकिन आज 21 अगस्त को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो अभी आप सस्ते में सोना (Gold Rate 20 August )खरीद सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम गोल्ड किस भाव पर मिल रहा है।
सोने-चांदी की कीमतें हर रोज अपडेट होती है। आज 21 अगस्त को भी सोने-चांदी की कीमतों के अपडेट जारी कर दिए गए हैं। अपडेट के मुताबिक सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।
अगर आप भी आज 21 अगस्त को सर्राफा बाजार से सोने (Gold Silver Price) या चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए खबर में जानते हैं कि आज 10 ग्राम के ताजा रेट क्या चल रहे हैं।
क्यों आ रहा सोने में उतार-चढ़ाव
बीते दो दिन से सोने-चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ke Bhav) के भाव स्थिर बने हुए थे, लेकिन आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। इससे पहले सोने की कीमतों में तेजी के चलते दोनों धातुएं अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।
एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान सोना-चांदी की ओर बढ़ने से बाजार में इनके दामों में बदलाव देखा जा रहा है। उनका कहना है कि आने वाले समय में चांदी की मांग सोने (Sone Ke Rate) की तुलना में ज्यादा बढ़ने के आसार है।
कितने गिरे सोने-चांदी के भाव
जयपुर सर्राफा बाजार में आज शुद्ध सोने के भाव (Gold Price) में 500 रुपए की कमी आई है, जिसके बाद इसका भाव 101,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा हैं। साथ ही जेवराती सोने के भाव में भी आज 500 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है, जिसके बाद इसके रेट 95,900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं।
वहीं, चांदी के भाव (Silver Prices) भी अपने उच्चतम स्तर पर है। आंकड़ो के मुताबिक अब तक चांदी एक बार भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं आई है। हालांकि इसके भाव दो दिन से स्थिर थे और दो दिन की स्थिरता के बाद आज गिरावट आई है। आज चांदी के भाव में 1000 रुपए की कमी आई है, जिसके बाद इसके भाव 1,16,500 रुपए प्रति किलो हो गए हैं।
क्या आगे बढ़ेंगे सोने के भाव
एक्सपर्ट का कहना है कि आगमी दिनों में सोना और चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices) में भारी उछाल देखा जा सकता है। बाजार के जानकारों के मुताबिक सोने और चांदी (Sone Ke Rate) से सबसे सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के तौर पर जाना जाता है।
अब इन दोनों कीमती धातुओं के मांग के नए रास्ते भी खुल रहे हैं। उनका कहना है कि चांदी के अलावा सोने की कीमतें अब कंसोलिडेशन फेज यानि ठहराव के दौर में जा सकती हैं। यानी, सोने में कंसोलिडेशन यानी ठहराव का दौर जारी रहने वाला है।
