Gold Rate Updates : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर अब भी जारी है। बीते कई दिनों सोने में जोरदार उछाल के चलते सोना ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज 22 अगस्त को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोना (Sone Ke Bhav) धड़ाम से नीचे गिरा है।
सोने-चांदी की कीमतों को हर रोज अपडेट किया जाता है। अब कई दिनों के उछाल के बाद सोने की कीमतों में दो दिन से गिरावट देखने को मिल रही है।
अगर आप भी सर्राफा बाजार से सोने या चांदी (Gold Silver Price) के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सोना खरीदने से पहले एक बार सर्राफा बाजार में ताजा रेट जरूर चेक कर लें। आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के ताजा रेट क्या चल रहे हैं।
एक्सपर्ट ने दिया बड़ा अपडेट
सोना-चांदी की कीमतें (Gold Rate 21 August )स्थिर रहने के बाद पिछले दो दिन से इन कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। जानकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान सोना-चांदी (Sone Chandi Ke Rate) की ओर बढ़ने के चलते सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। उनका कहना है कि आने वाले समय में चांदी की डिमांड सोने की तुलना में और अधिक बढ़ सकता है।
सोना और चांदी के भाव गिरे
बीते दिनों जहां जयपुर सर्राफा बाजार में शुद्ध सोने के भाव (Jaipur Gold Price) में 500 रुपए की कमी आई है, जिसके बाद आज फिर इसमें 400 रुपए की कमी आई है। इस गिरावट के बाद शुद्ध सोने के भाव 101,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं।
वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव (22 carat gold rate) में भी आज गिरावट दर्ज की गई है, जिसमे 300 रुपए की ही गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट के बाद आज इसके भाव भी 95,600 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं।
चांदी के लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी के रेट (Silver Prices) की तो चांदी के भाव अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रही है। आंकड़ो के मुताबिक इस सीजन चांदी के भाव एक बार भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं आए। भले ही आज चांदी की कीमतों में 2000 रुपए की भारी गिरावट आई है, लेकिन इसके बाद भी चांदी के भाव 1,14,500 रुपए प्रति किलो पर बिक रही हैं।
क्यों हल्के गहनों को प्राथमिकता दे रहे लोग
एक्सपर्ट का कहना है कि अभी स्थानीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की डिमांड में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन, अंतराष्ट्रीय स्तर पर अभी भी निवेशक सोना और चांदी (Gold Silver rates) को निवेश के रूप में तवज्जू दे रहे हैं। उनका कहना है कि आगमी दिनों में सोना-चांदी के भावों गिरावट दर्ज होने के आसार है।
उनका कहना है कि इस सीजन सोने- चांदी के भाव (Sone Ke Rate) में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते आम लोगों ने हल्के गहने को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, सोने के अलावा चांदी की अधिक खरीद की। ज्वेलर्स का कहना है कि इस पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन चांदी की डिमांड अधिक रही है।
