Weather update : देशभर में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया और बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है। आज देश के अलग-अलग राज्यों में गरज चमक के साथ बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने अगले 7 दिनों के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अब एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है और यह सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। 22 अगस्त को गुजरात और महाराष्ट्र में गरज चमक के साथ अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग (Mausam Update) ने 23 अगस्त से उत्तर पश्चिम और पूर्व भारत में तेज बारिश होने के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग का ये हैं कहना-
आईएमडी (IMD Weather) का कहना है उत्तर मध्य महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक लगातार कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होगी। वहीं, इस दौरान 24 अगस्त को तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। 25 अगस्त से कोकण, मध्य महाराष्ट्र और इससे लगे गुजरात (Gujarat Weather) के सभी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होगी।
गुजरात समेत अन्य राज्यों में बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 अगस्त को गुजरात और महाराष्ट्र (Maharashtra ka mausam) में भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। वहीं 23 अगस्त से उत्तर-पश्चिम व पूर्वी भारत में बारिश बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। उत्तर मध्य महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (heavy rain alert) होने की उम्मीद है।
इस अवधि के दौरान 23 अगस्त तक तेज सतही हवाएं चलने की संभावना लगाई जा रही है। इनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। 25 अगस्त से कोंकण, मध्य महाराष्ट्र (Maharashtra ka mausam) और इससे लगे गुजरात के हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने वाली है।
झारखंड और बिहार समेत इन राज्यों में होगी बारिश बरसात-
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों में मध्य प्रदेश, (Madhya Pradesh weather) छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। विदर्भ में 25 और 26 अगस्त को भारी बारिश होने के आसार है।
वहीं ओडिशा, झारखंड (Jharkhand ka mausam) और गंगा क्षेत्र के पश्चिम बंगाल में 21 से 25 अगस्त के बीच कई जगह भारी बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। झारखंड में 22 अगस्त को, बिहार में 22 और 23 अगस्त को और छत्तीसगढ़ में 25 व 26 अगस्त को कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश (Heavy rain alert) होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के समेत यहां होगी भारी बारिश-
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 26 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Weather update) में भी अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश होने के आसार है। वहीं पंजाब और हरियाणा में 22 से 26 अगस्त तक बारिश होगी।
यूपी में ऐसा रहेगा मौसम-
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 25 अगस्त तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Weather Forecast) में 23 से 26 अगस्त तक भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 23 और 24 अगस्त को कई जगह भारी बारिश होने के आसार है। इसके अलावा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pardesh Weather) में 23 से 25 अगस्त के बीच जबकि पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में 23 अगस्त को बहुत ज्यादा बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
यहां पर होगी भारी बारिश-
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश (IMD Rain Alert) की उम्मीद लगाई जा रही है। इनमें से अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में 21 से 24 अगस्त के बीच और असम व मेघालय में 20 से 23 अगस्त के दौरान बहुत ज्यादा बारिश (अत्यधिक भारी) होने की संभावना है। इसकी वजह से यहां पर तापमान (Today weather update) में गिरावर्ट दर्ज की जाने की संभावना है।
