Delhi Metro News : दिल्ली मेट्रो द्वारा लगातार नए नए मेट्रो स्टेशनों का निर्माण हो रहा है। अब दिल्ली मेट्रो द्वारा सबसे ऊंचा ट्रैक बनाया जाने वाला है। इस मेट्रो ट्रैक (Metro Track) के बनने की वजह से यहां के लोगों को रोजगार के नए नए मौके मिलने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन मेट्रो रूट की खासितय क्या क्या रहने वाली है।
दिल्ली मेट्रो का लगातार विस्तार हो रहा है। यहां पर लगातार नई नई मेट्रो लाइन को बिछाया जा रहा है। डीएमआरसी द्वारा दिल्ली में कई मेट्रो लाइन और मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जा चुका है। इसमें कुछ बहुत ज्यादा गहराई में बनाए गए है वहीं कुछ बहुत ज्यादा ऊंचाई पर है। अब यहां पर एक और नई मेट्रो लाइन को बनाया जाने वाला है। ये मेट्रो लाइन (Delhi New Metro Line) दिल्ली का सबसे ऊंचा ट्रेक होगा।
इंजीनियरिंग क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड
दिल्ली मेट्रो ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। मेट्रो फेज IV मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन (जनकपुरी पश्चिम आर.के. आश्रम मार्ग) कॉरिडोर के तहत हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास अब तक के सबसे ऊंचे प्वाइंट का निर्माण कर DMRC ने नया मुकाम बना लिया। यह उपलब्धि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की असाधारण इंजीनियरिंग क्षमताओं का प्रमाण रहने वाली है।
आउटर रिंग रोड के पास बनेगा इतना लंबा स्टेशन
डीएमआरसी (DMRC) के प्रधान कार्यकारी निदेशक ने दिल्ली मेट्रो (Delhi New Metro Line) की इस उपलब्धि को शेयर करते हुए बताया कि दिल्ली मेट्रो का यह नया ऊंचा प्वाइंट आउटर रिंग रोड के पास 490 मीटर लंबे सेक्शन में स्थित रहने वाला है। यह सेक्शन येलो लाइन के हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के खंभा नंबर 340 पर बनाया जा रहा है। 28.362 मीटर की प्रभावशाली रेल लेवल ऊंचाई के साथ इसने धौला कुआं पर स्थित 23.6 मीटर ऊंचे प्वाइंट तक को पीछे छोड़ दिया।
कई चुनौतियों का करना पड़ा समाना
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro News) को इस ऐतिहासिक निर्माण में कई तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। डीएमआरसी (DMRC) के इंजीनियरों ने पूर्व-निर्मित कॉम्पोनेंट्स को स्थापित करने, मजबूत संरचना विकसित करने और खंभों की ढलाई के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है। क्योंकि यह मौजूदा येलो लाइन (Delhi Metro Yellow Line) के ऊपर बनाया गया था।
इस वजह से सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कार्य को तीन चरणों में पूरा किया गया है। जगह की सीमित उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए, पारंपरिक ग्राउंड सपोर्ट की जगह मैकॉले बार्स (Macalloy Bars) का यूज किया गया है, इससे संरचना को बेहतर मजबूती मिली।
स्टील स्पैन का होगा निर्माण
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर 52.288 मीटर लंबे स्टील स्पैन का भी सफलतापूर्वक निर्माण किया है, इसकी ऊंचाई 27.610 मीटर तक की रहने वाली है। यह डीएमआरसी (DMRC) नेटवर्क का दूसरा सबसे ऊंचा स्थान बनकर सामने आ रहा है। इस निर्माण के दौरान सटीकता बनाए रखना काफी ज्यादा जरूरी था, क्योंकि मेट्रो वायडक्ट और चालू रेलवे ट्रैक के बीच बहुत कम स्थान उपलब्ध था।
यात्री सुविधाओं की सुरक्षा
एक्सपर्ट ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा मेट्रो और रेलवे सेवाओं में न्यूनतम व्यवधान हो, इसके लिए निर्माण कार्य रात्रि में मेट्रो सेवा बंद होने के बाद किया गया है। ओवरहेड इलेक्ट्रिकल वायर से सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए दो भारी-भरकम क्रेनों के उपयोग से 142 मीट्रिक टन के स्टील गर्डर उठाए गए है। यह पूरी प्रक्रिया सटीकता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई थी।
यात्रियों को होगा लाभ
मेट्रो फेज-IV की मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन चालू होने के बाद दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) नेटवर्क में कनेक्टिविटी में सुधार होने वाला है। यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और तेज यात्रा का लाभ मिलने वाला है। इसकी वजह से यात्रा का समय भी कम होगा।
