IMD Weather Alert : इन दिनों प्रदेश में मानूसन काफी ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकतर शरहों में बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, बीती रात से ही प्रदेश में कई जगह पर बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी समय में प्रदेश भर में मौसम के क्या मिजाज रहने वाले हैं। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रहने वाला है।
पिछले एक सप्ताह से हरियाणा में बारिश का सिलसिला चल रहा है। इस बार मानसून के दौरान हरियाणा में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है।
वर्तमान में हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है। वहीं, हाल ही में जो वेदर अपडेट आया है उसके अनुसार भी हरियाणा में मौसम में ज्यादा कुछ बदलाव आने वाले दिनों में नहीं होने वाला है।
विभाग के मुताबिक आने वाले कई दिनों तक प्रदेश में ऐसे ही मानसूनी बारिश होती रहेगी। विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले 12-13 दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना नजर आ रही है।
15 साल का तोड़ा बारिश ने रिकॉर्ड
इस बार मानूसन में अबतक हुई बारिश ने हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली व एनसीआर (NCR Rains Update) में भी रिकॉर्ड बनाया है। इस बार हुई बारिश ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में लोगों को भयंकर गर्मी से रहात मिली हुई है।
हालांकि कई क्षेत्रों में तेज बारश के चलते जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है। ऐसे में लोगों को बारिश के कारण परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ दिनों बाद मौसम फिर से करवट लेने वाला है।
17 सितंबर तक लौटेगा मानसून
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 सितंबर के बाद से ही मानूसन का लौटना शुरू होने की संभावना है। हालांकि मानूसन (Monsoon Rains) के जाने से पहले प्रदेश भर में जमकर बारिश होने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि इस महीने में दिल्ली, एनसीआर व हरियाणा के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है।
आज यहां हो रही है बारिश
भारत मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार आगामी 3-4 दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर ऐसे ही चलता रहेगा। विभाग ने आज यानी 1 सितंबर को भी प्रदेश के कई शहरों में बारिश होने की संभावना जताई है।
आज प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। आज सुबह से ही रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, हिसार, जींद, सिरसा, भिवानी व कैथल जिले में बारिश देखने को मिल रही है। इस दौरान झज्जर जिले के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश दर्ज की गई है। वहीं, रोहतक में भी अल सुबह से ही रुक-रुककर बारिश देखने को मिल रही है।
जानें कल व परसों कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से जो हरियाणा के मौसम को लेकर पूर्वानुमान लगाया गया है उसके अनुसार आगमाी 3-4 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहने का अनुमान है।
अनुमान है कि कल व परसां यानी 2 व 3 सितंबर प्रदेश में बारिश दर्ज की जा सकती है। ऐसे में आगामी समय में एक बार फिर से तापमान में गिरवाट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिली रहेगी।
मौसम रिर्पोट्स के मुताबिक वर्तामन में मानसून की ट्रफ उत्तर भारत में एक्टिव है। ऐसे में लगातार लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जिसके चलते आने वाले 12-13 दिनों तक प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।
बीते दिनों हुई बारिश का प्रभाव देशभर में देखने को मिल रहा है। इस बीच सिरसा में घग्गर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। वहीं, कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी भी उफान पर है।
इसके अलावा फरीदाबाद में दिल्ली के ओखला बैराज से छोड़े गए यमुना के 55 हजार क्यूसेक पानी का प्रभाव भी साफ दिखाई दे रहा है।
