IND VS SA: भारतीय टीम को इसी महीने 9 तारीख से एशिया कप 2025 जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। हालांकि इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा भी कर दी गई है एशिया कप के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ भी वनडे और T20 मुकाबला खेलने हैं और उसके बाद घरेलू मैदान में IND VS SA के साथ क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में सीरीज खेली जाएगी। हालांकि साउथ अफ्रीका के साथ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। जिसमें बीसीसीआई संजू सैमसन सहित शुभमन गिल को टीम से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
IND VS SA सीरीज में कब्जा जमा आएंगे सूर्यकुमार यादव
दिसंबर में होने वाले IND VS SA के खिलाफ T20 सीरीज की कप्तानी बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंप सकती है। बता दें कि सूर्या पहले से ही T20 टीम के कप्तान है और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया है। ऐसे में बीसीसीआई एक बार फिर उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का T20 कप्तान बने रहने का मौका दे सकती है।
IND VS SA T20 का हिस्सा नहीं होंगे गिल
दरअसल शुभमन गिल इस समय एशिया कप में भारतीय टीम की उप कप्तानी का पदभार संभाल रहे हैं। लेकिन अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज में बीसीसीआई उनके कंधों पर उप कप्तान का पदभार नहीं देने वाली है। दरअसल बीसीसीआई का यह निर्णय लगातार होने वाली सीरीज को देखकर लिया जा रहा है। दरअसल टेस्ट और वनडे टीम में शुभमन गिल टीम का हिस्सा है। जिसकी वजह से बीसीसीआई गिल को T20 टीम का हिस्सा नहीं बना रही है।
T20 टीम से बाहर होंगे संजू सैमसन
भारत की T20 टीम से लगातार बाहर चल रहे यशस्वी जायसवाल को बीसीसीआई साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 टीम का हिस्सा बनाई गई। जिसके चलते संजू सैमसन को टीम से बाहर रखा जा सकता है। बता दे की यशस्वी को बीसीसीआई ने एशिया कप जैसे टूर्नामेंट से बाहर रखा है। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में टीम में उनकी वापसी होती हुई लगभग पक्की दिखाई दे रही है।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका का T20 सीरीज की तारीख आई सामने
09 दिसंबर पहला T20I बाराबती स्टेडियम, कटक
11 दिसंबर दूसरा T20I महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़
14 दिसंबर तीसरा T20I हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
17 दिसंबर चौथा T20I भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
19 दिसंबर पाँचवां T20I नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
साउथ अफ्रीका T20 सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम
यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, जितेश शर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव, वरुण चक्रवर्ती
