UP News : उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है। आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से तगड़ा लाभ होगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा।
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया जा रहा है। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी बहुत मायने रखती है। हर साल दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है। अब दूसरे महंगाई भत्ते के संशोधन का समय है। महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा।
कर्मचारियों को वास्तविक सैलरी दिलाएगा महंगाई भत्ता
कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA Hike) बहुत महत्वपूर्ण है। 8वें वेतन आयोग से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर्मचारियों को वास्तविक सैलरी दिलाने का काम करेगी। बेसिक सैलरी के आधार पर ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी। आठवें वेतन आयोग के गठन से पहले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता सैलरी में वरदान साबित होगा।
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों पर आधारित
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) पर आधारित होगा। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर ही कर्मचारियों को बड़ी हुई महंगाई दर मिलेगी। फिलहाल कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत बेसिक सैलरी मिल रही है। इसी के आधार पर बेस ईयर 2016 के हिसाब से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा।
क्या कहते हैं कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े
कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आंकड़े कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। इस बार 3% बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से सैलरी में भी अच्छा खासा इजाफा होगा।
कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (UP DA Hike) से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर वास्तविक सैलरी बढ़ेगी। फिलहाल कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत 18000 रुपए न्यूनतम बेसिक सैलरी मिलती है। अगर इस सैलरी पर 3% महंगाई भत्ता बढ़ता है तो कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए प्रति महीना हो जाएगी। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% पर पहुंच जाएगा।
कब से होगा लागू
कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike Update) में हर साल दो बार संशोधन किया जाता है। पहला संशोधन 1 जनवरी से लागू होता है तो दूसरा संशोधन 1 जुलाई से लागू होता है। फिलहाल कर्मचारियों को 1 जनवरी वाला संशोधन दिया जा रहा है। आने वाले समय में इसमें बढ़ोतरी करके 1 जुलाई से कर्मचारियों को नया महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसकी घोषणा नवरात्रों के समय की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार के तुरंत बाद नए महंगाई भत्ता राज्य में लागू कर दिया जाएगा।
