UP employees Salary Hike : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार नए-नए कदम उठा रही है। प्रदेश के कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से धन का पिटारा खोला जा रहा है। कर्मचारियों की सैलरी तीन गुना बढ़ने पर कर्मचारियों की मौज हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार हर वर्ग के लिए नए कदम उठा रही है। कर्मचारियों पर भी योगी सरकार मेहरबान नजर आ रही है। योगी सरकार की ओर से कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा दिया जाएगा। सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों की बल्ले बल्ले हो जाएगी।
प्रमुख मंत्रालय और विभागों के साथ किया जा रहा परामर्श
सरकार की ओर से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर प्रमुख मंत्रालय और विभागों से परामर्श किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश (UP News) के 12 लाख सरकारी कर्मचारी और चार लाख के करीब पेंशन भोगी कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का लाभ होगा। कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर को पूरी तरह से परिवर्तन कर दिया जाएगा।
सबसे महत्वपूर्ण है यह चीज
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी (employees Salary Hike) बढ़ोतरी के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज फिटमेंट फैक्टर है। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही नया पे स्केल लागू किया जाएगा। इसी के आधार पर वेतन की वृद्धि होगी।
क्या है फिटमेंट फैक्टर, क्यों है इसकी जरूरत
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी के लिए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) जरूरी है। फिटमेंट फैक्टर एक प्रकार का गुणांक है। इसके आधार पर सैलरी में बढ़ोतरी की जाएगी। वेतन वृद्धि के लिए फिटमेंट फैक्टर एक स्टैंडेर्ड का काम करता है। पिछले वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था, इसी के आधार पर नए वेतन की गणना भी की जाएगी।
इस बार क्या रह सकता है फिटमेंट फैक्टर
इस बार फिटमेंट फैक्टर 3.0 रहने की उम्मीद है। कर्मचारियों (employees Salary Hike) की ओर से तो 3.50 से ज्यादा फिटमेंट फैक्टर की मांग की जा रही है। अगर 3.0 फिटमेंट फैक्टर रहता है तो कर्मचारियों की वास्तविक सैलरी में 30 से 34% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार की ओर से इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन एक्सपर्ट्स ने इसके बारे में जानकारी दी है।
कितनी हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
जैसा कि हमने बताया कि फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Salary Hike) के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी, यह एक गुणांक का काम करता है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अगर 3.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया जा सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 3 गुना की वृद्धि हो जाएगी। ऐसे में जिस कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹20000 प्रति महीना होगी, उसकी सैलरी ₹60000 प्रति महीना पर पहुंच जाएगी। मुख्य रूप से फिटमेंट फैक्टर बेसिक सैलरी को ही बढ़ाने का काम करता है।
कब से लागू होगी बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश में फिलहाल सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों की सैलरी मिल रही है। सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के खाते में महंगाई भत्ते के साथ सैलरी आ रही है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की ओर से संसद में नए वेतन आयोग को लेकर जवाब दिया गया है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि नया वेतन आयोग (New Pay commission) जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा, हालांकि नए वेतन आयोग के गठन में जो समय लग रहा है इसकी वजह से इसको 2027 तक घोषित किया जा सकता है। जितनी समय की देरी होगी, उसके बदले में कर्मचारियों को एरियर दिया जाएगा।
