DA Hike UP : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यूपी के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी होने का रास्ता साफ हो चुका है। जल्द ही योगी सरकार की ओर से डीए में बढ़ौतरी की जाएगी। इसको लेकर महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कर्मचारियों के लिए लेटेस्ट अपडेट-
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कर्मचारियों के लिए लगातार नए-नए कदम उठाती रहती है। सरकार की ओर से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात दी जाएगी। जल्द ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike Update) में बढ़ोतरी की जाएगी। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी फाइनल हो गई है। इससे उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा।
कब से लागू होगी बढ़ोतरी
डीए (DA) में बढ़ौतरी को जुलाई 2025 से लागू किया जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 3 महीने के एरियर के साथ सैलरी और पेंशन मिलेगी। सैलरी में पैसे एक्स्ट्रा जुड़कर आएंगे। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर महत्वपूर्ण आंकड़े आ चुके हैं।
कितने कर्मचारी को होगा फायदा
उत्तर प्रदेश (UP Employees DA Hike) में 16 लाख के करीब कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। 12 लाख कर्मचारी और 4 लाख के करीब पेंशनर्स हैं। कर्मचारी और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सीधे तौर पर फायदा होगा। इसके अलावा कर्मचारियों के परिवारों को भी फायदा होगा।
अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल
उत्तर प्रदेश में महंगाई भत्ता बढ़ (DA Hike UP) जाने से अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। कर्मचारियों का जब महंगाई भत्ता बढ़ेगा तो मार्केट में ज्यादा पैसा पहुंचेगा। इससे परचेसिंग पावर बढ़ेगी और इससे अर्थव्यवस्था को पॉजिटिव गति मिलेगी।
कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की जाती है। केंद्र सरकार की ओर से ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के जुलाई 2024 से जून 2025 तक के आंकड़े आ गए हैं। इससे महंगाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिससे महंगाई भत्ता 3% बढ़ सकता है। फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता पर मिल रहा है जो बढ़कर 55 प्रतिशत से 58% हो सकता है।
कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Salary Hike) के आधार पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से लाभ मिलेगा। अगर किसी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना है तो 3% महंगाई भत्ता बढ़ने से उन कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए प्रति महीना का इजाफा होगा। इसी तरह पेंशनर्स की सैलरी में 9000 की पेंशन पर 270 रुपये प्रति महीना का लाभ मिलेगा।
कब किया जाएगा ऐलान
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Govt) दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को गिफ्ट देगी। सरकार की ओर से दिवाली से पहले कर्मचारियों के खाते में पैसे डाले जा सकते हैं। केंद्र सरकार के तुरंत बाद ही योगी आदित्यनाथ सरकार अपने कर्मचारियों को बढ़ोतरी का लाभ दे देगी।
